प्रेम विद्यालय में छात्राओं ने दिखाया हुनर, 11 प्रतियोगिताओं में सृजनात्मकता और कला का प्रदर्शन, मेहंदी से पेंटिंग, लोक नृत्य से काव्य-पाठ और वाद-विवाद तक छात्राओं ने लिया उत्साह से भाग
आगरा। प्रेम विद्यालय में साप्ताहिक सीसीए (सह-शैक्षिक गतिविधियों) के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपनी सृजनात्मक, कलात्मक और अभिव्यक्ति क्षमता का प्रदर्शन किया। मेहंदी, अल्पना, पेंटिंग, सलाद सज्जा, लोक नृत्य, सेमी-क्लासिकल डांस, सुगम संगीत, काव्य-पाठ, वाद-विवाद, संवाद प्रस्तुतिकरण और कहानी वाचन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों का मूल्यांकन मौलिकता, प्रस्तुतिकरण, स्वच्छता, रचनात्मकता और विषयानुकूलता के आधार पर किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को विजेता घोषित किया गया।
रचनात्मक प्रतियोगिताओं में ये रहीं विजेता
पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर लहर सत्संगी, शब्दा खेर और दृष्टि अग्रवाल रहीं। द्वितीय स्थान आराध्या सिंह, मोनिका बघेल, बिनती राज और राखी सत्संगी ने हासिल किया। तृतीय स्थान सरगुन शर्मा, अनुराधा और अमी सिंह को मिला, जबकि नेष्ठा गुप्ता, स्तुति, नियती और प्रियांशी को सांत्वना पुरस्कार मिला।
मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भूमि वर्मा, चाहत सिंगल, अंशिका सत्संगी और यशवी यादव ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान रिया गुप्ता, निशी शर्मा, चेतन्या स्वरूप सत्संगी और कृति भारद्वाज ने हासिल किया। तृतीय स्थान गुंजन कुशवाह, आस्था वर्मा, चाहत शर्मा और धानवी को मिला। अन्य वर्ग में प्रथम नंदिनी और ऋतिका, द्वितीय बुलबुल और यशिका तथा तृतीय वंशिका और भक्ति सत्संगी रहीं।
अल्पना प्रतियोगिता में प्रथम प्रार्थना सत्संगी और कुमारी भारती, द्वितीय प्रज्ञा और एंजेल व्यास तथा तृतीय निकुंज रहीं। सांत्वना पुरस्कार एंजेल और भक्ति को मिला। अन्य वर्ग में प्रथम खुशबू, द्वितीय अनन्या कुमारी तथा तृतीय सुरत प्यारी और आराध्या गुप्ता रहीं।
सलाद डेकोरेशन में प्रथम अमृता कुमारी, सुमति कुमार और अमी सिन्हा, द्वितीय अनिमा सत्संगी, उन्नति और ज्ञियाशी तथा तृतीय खुशबू और गरिमा रहीं।
नृत्य और संगीत में भी दिखी प्रतिभा
लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम सना कल्याण और मान्या चौधरी रहीं। द्वितीय स्थान लहर सत्संगी, स्मृत सत्संगी, दिव्याशी और मुक्ति त्यागी ने हासिल किया, जबकि तृतीय स्थान उपासना कुमारी, सिद्धि और भूमि को मिला।
सेमी-क्लासिकल डांस में प्रथम बानी सत्संगी और महक, द्वितीय अमी गुप्ता, करुणा सहाय और खुशबू सलाम तथा तृतीय नित्या प्रसाद, खुशनुमा सलाम और रितिका रहीं।
सुगम संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्वरूपिका और सुमिरन दयाल, द्वितीय माही श्रीवास्तव, स्वस्ति गौतम और सुहेला तथा तृतीय शब्द महिमा और विनती सिन्हा रहीं। आशी सिंह को सांत्वना पुरस्कार मिला।
वाद-विवाद और अभिव्यक्ति में भी छात्राओं ने छोड़ी छाप
संवाद प्रस्तुतिकरण में प्रथम स्वस्ति गौतम, द्वितीय अमी सिंह और बिनती राज तथा तृतीय सुमति कुमार और नेष्ठा गुप्ता रहीं।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम मन्नत, द्वितीय चाहत तथा तृतीय खुशी अग्रवाल और विनती सिन्हा रहीं।
काव्य-पाठ में प्रथम नित्या, द्वितीय आशी सत्संगी और तृतीय ऋषिका रहीं। स्टोरी टेलिंग में प्रथम शब्द महिमा सत्संगी और रोशनी कुशवाहा, द्वितीय मंजिल तथा तृतीय पंक्ति वत्स रहीं।
प्रधानाचार्या ने बढ़ाया छात्राओं का उत्साह
प्रधानाचार्या डॉ. माला बल ने विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सह-शैक्षिक गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सौंदर्यबोध और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों, संयोजकों और शिक्षकों के सहयोग की सराहना की तथा विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन में समन्वयक डॉ. मधुबाला गुप्ता का विशेष योगदान रहा। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों और संयोजकों ने भी महत्वपूर्ण सहयोग किया।