टैक्सेशन बार एसोसिएशन के सदस्य आलोक सक्सेना एडवोकेट का आकस्मिक निधन, अधिवक्ता समाज में शोक
आगरा। टैक्सेशन बार एसोसिएशन, आगरा के सदस्य आलोक सक्सेना एडवोकेट का शुक्रवार की सायं आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से टैक्सेशन बार परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।
टैक्सेशन बार एसोसिएशन के महासचिव अखिलेश भटनागर एडवोकेट ने बताया कि आलोक सक्सेना एडवोकेट, वरिष्ठ कर अधिवक्ता अनिल वर्मा एडवोकेट के साथ कार्यालय में कार्यरत थे। वे अपने व्यवहार और कार्यशैली के कारण अधिवक्ता समुदाय में सम्मानित स्थान रखते थे। रोजाना की भांति वे कल भी कार्यालय गये थे। सायंकाल छह बजे कार्यालय से मॊडल टाउन, ईदगाह स्थित घर के लिए निकले और सायं सात बजे उनके निधन की खबर आ गई।
आज सुबह ताजगंज विद्युत शवदाह गृह पर शोकाकुल माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने अपने पीछे परिवार में पत्नी मोनिका सक्सेना और पुत्रियों रिया सक्सेना व वंशिका सक्सेना को विलखते छोड़ा है।