सुख जीवन अकादमी ने संडे हॉकी क्लब को हराया, मुकाबले में आखिरी पलों में पलटा खेल
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आगरा हॉकी मास्टर्स की ओर से आयोजित फ्रैंडली मैच में दर्शकों ने शानदार रोमांच का आनंद लिया। सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी और संडे हॉकी क्लब के बीच हुआ यह मुकाबला कड़ा संघर्षपूर्ण रहा। मध्यांतर तक दोनों टीमें 4-4 की बराबरी पर रहीं, लेकिन अंतिम क्षणों में बेहतरीन तालमेल और तेज़ आक्रामक खेल दिखाते हुए सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी ने 6-5 से जीत दर्ज की।
सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से अजय सिंह राजपूत, डॉक्टर जयशंकर सिंह यादव, गौरव शर्मा, धर्मेन्द्र राजपूत दिनेश शर्मा और राजीव सोही ने एक-एक गोल किया जबकि संडे हॉकी क्लब की ओर से राजवीर सिंह ने दो, पीरामनी, सरताजवीर सिंह और खजूर ने एक-एक गोल किए।
खेल प्रेमियों के बीच मैच को और खास बनाने पहुंचे प्रमुख समाजसेवी देविंदर गुप्ता उर्फ़ देवें भाई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी टीमः अमिताभ गौतम (कप्तान), अमरजीत सिंह, गोपाल भगत, कुलदीप सरोही, डॉक्टर जयशंकर सिंह यादव, धीरज मदान, शाहिद अंसारी, धर्मेन्द्र बघेल, मोईन ख़ान, गौरव शर्मा, अजय राजपूत, प्रदीप शर्मा, गौरव रौतेला, अशोक यादव, धर्मेश राजपूत सिंह, दलीप शर्मा, दिनेश शर्मा, अनुज सिंह।
संडे हॉकी क्लब टीम – राजवीर सिंह (कप्तान), पीरामनी, पप्पू चौहान, योगी, प्रभजीत सिंह, गुडविन, खजूर, जितेंद्र रॉय, ठाकुर, सरताजवीर सिंह, बदनेश, शरद, लालू, शानधाल।
आगरा हॉकी मास्टर्स एवं सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी ने घोषणा की कि आगामी दिनों में भी इसी तरह के फ्रैंडली और प्रतियोगी मैचों का आयोजन किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को खेल का मंच मिले और हॉकी को बढ़ावा मिल सके।