शमसाबाद में किशोरी की संदिग्ध आत्महत्या से सनसनी, घर के अंदर फंदे पर मिला शव

आगरा। शमसाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक 17 वर्षीय किशोरी ने अपने ही घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह के समय परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

Dec 27, 2025 - 22:25
 0
शमसाबाद में किशोरी की संदिग्ध आत्महत्या से सनसनी, घर के अंदर फंदे पर मिला शव
इमेज फोटो

आगरा। शमसाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक 17 वर्षीय किशोरी ने अपने ही घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह के समय परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार घटना की सूचना सुबह करीब 7.25 बजे पीआरबी के माध्यम से प्राप्त हुई थी। मृतका की उम्र लगभग 17 वर्ष 11 माह बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि किशोरी किसी मानसिक तनाव से गुजर रही थी, हालांकि इसके स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही चल सकेगा।

इस संबंध में शमसाबाद थानाध्यक्ष पवन कुमार सैनी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक विशेषज्ञों को मौके पर बुलाया गया, ताकि किसी भी पहलू की अनदेखी न हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। प्रार्थना पत्र मिलने की स्थिति में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।