बरेली के फरीदपुर में ताजिया विवाद_ व्यापारियों ने बंद किया बाजार, पुलिस ने दबोचे पांच आरोपी

-आरके सिंह- बरेली। बरेली के फरीदपुर कस्बे में रविवार तड़के मोहल्ला साहूकारा में ताजिया रखने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते सांप्रदायिक तनाव में बदल गया। आरोप है कि ताजिया स्थल के पड़ोस में स्थित व्यापारी उत्तम अग्रवाल की दुकान का चबूतरा कुछ लोगों ने जानबूझकर तोड़ डाला, जिससे इलाके में गहमागहमी फैल गई। सुबह होते-होते व्यापारियों ने विरोध में बाजार बंद कर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Jul 6, 2025 - 22:06
Jul 6, 2025 - 22:08
 0
बरेली के फरीदपुर में ताजिया विवाद_ व्यापारियों ने बंद किया बाजार, पुलिस ने दबोचे पांच आरोपी
बरेली के फरीदाबाद कस्बे में ताजिया के पास व्यापारी का चबूतरा तोड़ने के विरोध में प्रदर्शन करते व्यापारी। लेकर

सीसीटीवी में कैद हुई करतूत, व्यापारी उतरे सड़क पर

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद स्थिति और गरमा गई। फुटेज में कुछ लोग चबूतरा तोड़ते साफ देखे गए। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि यह सोची-समझी साजिश के तहत किया गया, ताकि माहौल बिगड़ा जा सके। उत्तम अग्रवाल के शटर को भी तोड़ने की कोशिश हुई। इससे व्यापारी और भड़क उठे।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, पांच हिरासत में

सूचना पाकर सीओ संदीप सिंह, कोतवाल राधेश्याम, एसडीएम व अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तर) अंशिका वर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों को समझाया और पुलिस ने तत्काल दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

व्यापारी बोले- गिरफ्तारी तक ताजिया नहीं उठेगा

व्यापारियों का कहना था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक ताजिया उठने नहीं देंगे। घटना में एक महिला द्वारा दुकान लुटवाने की धमकी देने का भी आरोप लगा। हालात बिगड़ते देख अफसरों ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ही व्यापारियों ने धरना समाप्त किया और ताजिया उठाया गया।

प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात कर दी गई है। अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

SP_Singh AURGURU Editor