पंछी पेठे के स्वामी सुभाष गोयल को तपन सम्मान

आगरा। लीडर्स आगरा एवं तपन फाउंडेशन ने चलें शहर को समर्पित बुजुर्ग विभूतियों के घर, उनका अभिनन्दन एवं चरण वंदना" अभियान के तहत आज व्यापार जगत की बड़ी हस्ती पंछी पेठे के स्वामी सुभाष चंद गोयल और उनकी पत्नी का नेहरू नगर स्थित आवास पर पहुंचकर अभिनन्दन किया। उन्हें तपन शिखर सम्मान प्रदान किया गया।

Nov 23, 2024 - 18:44
Nov 23, 2024 - 21:36
 0
पंछी पेठे के स्वामी सुभाष गोयल को तपन सम्मान
पंछी पेठे के स्वामी सुभाष गोयल को सम्मानित करते लीडर्स आगरा के पदाधिकारी।

लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन ने कहा कि पंछी पेठे के स्वामी सुभाष गोयल और अमित गोयल ने अयोध्या के राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 56  तरह के अलग-अलग फ्लेवर में पेठे के लड्डू भेजकर पूरे देश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था।

इस अवसर पर युवा उद्यमी अमित गोयल ने लीडर्स आगरा की सराहना की। कहा कि "राम लला" के भोग के लिए 56 प्रकार के पेठे के लड्डू ने उन्हें खूब प्रशंसा दिलाई। उनके तमाम वैराइटी बनाने से लोगों को रोजगार मिला। पेठा मिठाई की नयी वैराइटी पंछी पेठा स्टोर से ही निर्गत होती है। बाद में अन्य लोग उसे अपनाते हैं।

सुभाष गोयल के पिता स्वर्गीय पंछी लाल ने शुरू पंछी पेठे की शुरुआत की थी। विभिन्न वैराइटी में यह मिठाई पेश कर देशवासियों पेठे का मुरीद बना दिया है। यह पेठा विदेशों में भी खूब चर्चित है।

सुभाष गोयल को सुनील जैन,  रंगकर्मी अनिल जैन, हरिकांत शर्मा, सुन्दर लाल चेतवानी ने शाल ओढ़ाकर इलायची की माला पहनाई गई। अभिनन्दन पत्र संरक्षक आदर्श नंदन गुप्ता,  दीपक वर्मा, सुनील बग्गा ने दिया। प्रतीक चिन्ह सुनील जैन, स्वीटी चौहान, हरिकांत शर्मा, दीपक वर्मा और अभिनन्दन पत्र राहुल जैन, ऋतुराज दुबे, सुनील बग्गा और डॉ अशोक कुशवाहा, आयुषी गुप्ता, सृष्टि दुबे ने भेंट किया।

अपने सम्मान से अभीभूत सुभाष गोयल ने कहा कि लोगों के प्यार के कारण पंछी पेठे ने यह मुकाम पाकर अपने शहर को पेठे के कारण विश्व में यश प्रदान किया है।

SP_Singh AURGURU Editor