तपस्या फाउंडेशन ने बच्चों संग बांटीं लोहड़ी और मकर संक्रांति की खुशियां   

आगरा। लोहड़ी हो या मकर संक्रांति या फिर हो अन्य त्योहार, तपस्या फाउंडेशन हर पर्व पर निर्धन बच्चों के साथ उत्सव मनाता है। इसी कड़ी फाउंडेशन ने निर्धन बच्चों संग लोहड़ी एवं मकर संक्रांति की खुशियां साझा कीं।

Jan 11, 2025 - 16:43
 0
तपस्या फाउंडेशन ने बच्चों संग बांटीं लोहड़ी और मकर संक्रांति की खुशियां    
नगला बूढ़ी, दयालबाग स्थित श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में लोहड़ी एवं मकर संक्रांति महोत्सव के अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को दैनिक आवश्यकता सामान भेंट करतीं तपस्या फाउंडेशन की संस्थापक पूजा खिलवानी। साथ हैं मुख्य अतिथि जितेंद्र गौड़, मार्गदर्शक सुनील वशिष्ठ।  

− श्रीमहाकालेश्वर मंदिर, नगला बूढ़ी में सैकड़ों बच्चों को सिखाया पतंग बनाना

− कुठपुतली का खेल देख बच्चों हुए मंत्रमुग्ध, बच्चों को उपहार भी दिए

शनिवार को नगला बूढ़ी, दयालबाग स्थित श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में संस्था द्वारा लोहड़ी एवं मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के मार्गदर्शक पंडित सुनील कुमार वशिष्ठ ने किया। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गौड़ ने दीप जलाया।

संस्था की संस्थापक अध्यक्ष पूजा खिलवानी ने बताया कि संस्था ज़रूरतमंद बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य के साथ उन्हें आध्यात्मिक रूप से सशक्त करने का कार्य भी कर रही है। कार्यक्रम में आसपास की करीब आधा दर्जन बस्ती से सैंकड़ों बच्चों को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति का महत्व बताया गया। बच्चों को 144 वर्ष बाद आए महाकुंभ के बारे में भी जानकारी देकर उन्हें सनातन इतिहास के बारे में बताया गया।

बच्चों को पतंग बनाना भी सिखाया गया। गुनगुनी धूप में बच्चों संग संस्था के सदस्यों ने पतंग भी उड़ायी। इसके बाद बच्चों के लिए कठपुतली का खेल एवं खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। बच्चों को तिल से बने मिष्ठान, च्यवनप्राश,  गर्म वस्त्र एवं दैनिक जरूरत का सामान दिया गया। इसके बाद संध्याकाल में लोहड़ी जलाकर सभी ने भजनों और नृत्य का आनंद लिया।  

इस अवसर पर नितिन कोहिली, सचिन चतुर्वेदी, अखिल दीक्षित, राजीव वर्मा, जुगल श्रोत्रिय, हिमांशु कपूर, मोहित दिवाकर, कार्यक्रम संयोजक दिव्यांश सक्सेना, पुजारी प्रदीप द्विवेदी, व्यवस्थापक अरविंद द्विवेदी, युवराज द्विवेदी, निखिल तिवारी, अजय पाण्डे आदि उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor