तारिक रहमान की अमेरिका में भारी बेइज्जती,  कार्यक्रम की नहीं मिली मंजूरी,  जहरीले बोल वाले जाहेद का वीजा रोका

अमेरिका ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान और उनके सलाहकार जाहेद-उर-रहमान को बड़ा झटका दिया है। उसने तारिक रहमान के कार्यक्रम को मंजूरी नहीं दी और जाहेद-उर-रहमान के वीजा अनुरोध को ठुकरा दिया।जाहेद-उर-रहमान प्रथानमंत्री तारिक रहमान के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमेरिका जाना चाहते थे।

Sep 29, 2026 - 23:04
 0
तारिक रहमान की अमेरिका में भारी बेइज्जती,  कार्यक्रम की नहीं मिली मंजूरी,  जहरीले बोल वाले जाहेद का वीजा रोका

ढाका। अमेरिका में बांग्लादेश के प्रधानमत्री तारिक रहमान और उनके सलाहकार जाहेद-उर-रहमान की भारी बेइज्जती हुई है। तारिक रहमान संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेने अमेरिका गए थे। इस दौरान उन्हें कई दूसरे कार्यक्रमों में शामिल होना था। लेकिन, अमेरिका ने इसकी मंजूरी नहीं दी। इस कारण समय से पहले 27 सितंबर को तारिक रहमान को वापस बांग्लादेश लौटना पड़ा। इसके अलावा अमेरिकी दूतावास ने तारिक रहमान के नीति, रणनीति, सूचना और प्रसारण मामलों के सलाहकार जाहेद उर रहमान का वीजा अनुरोध भी अस्वीकार कर दिया था।

जाहेद-उर-रहमान भारत में ब्लैकलिस्टेड हैं। उन्हें कुछ महीने पहले बांग्लादेश के प्रतिनिधि के रूप में भारत यात्रा के दौरान नई दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था। घंटो पूछताछ और बांग्लादेश के उच्चायोग के हस्तक्षेप के बाद प्रतिबंधों के साथ भारत में प्रवेश की अनुमति दी गई थी, लेकिन वह श्रीलंका के रास्ते वापस ढाका लौट गए थे।

जाहेद-उर-रहमान को प्रधानमंत्री तारिक रहमान के साथ अमेरिका में कुछ कार्यक्रमों में शामिल होना था। तारिक रहमान संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने के लिए अमेरिका गए हुए थे। हालांकि, अमेरिका द्वारा कई कार्यक्रमों की मंजूरी न देने के कारण अब वह बांग्लादेश वापस लौट आए हैं। 23 अगस्त, 2026 को बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने ढाका में अमेरिकी दूतावास को एक 'नोट वर्बेल' (आधिकारिक पत्र) भेजा, जिसमें प्रधानमंत्री और उनके साथ जाने वाले प्रतिनिधिमंडल के लिए वीजा का अनुरोध किया गया था। हालांकि, अमेरिकी दूतावास ने इस अनुरोध का कोई जवाब नहीं दिया।

अमेरिका ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के कई कार्यक्रमों को भी मंजूरी नहीं दी है। इस कारण बांग्लादेश को तारिक रहमान के अमेरिका दौरे में कई बदलाव करने पड़े हैं। पहले वह सैन फ्रांसिस्को में एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। अमेरिका में तारिक रहमान को विदेशों में रहने वाले बांग्लादेशियों या BNP पार्टी के सदस्यों के साथ बैठक करने की अनुमति नहीं दी गई। इस कारण तारिक रहमान का अमेरिका दौरा संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम तक ही सीमित रहा, हालांकि उन्होंने इसके इतर भी कई राजनयिक बैठकें की, जो संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान अमूमन हर देश करता है।

जाहेद-उर-रहमान भारत के खिलाफ जहर उगलते रहते हैं। वह खुद को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी का समर्थक बताते हैं, हालांकि उनके बयान किसी कट्टरपंथी बांग्लादेशी की तरह होती है। जाहेद-उर-रहमान पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के धुर विरोधी हैं। उन्होंने कई मौकों पर हसीना को फांसी देने की मांग की है। बांग्लादेश में बीएनपी की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने जाहेद-उर-रहमान को 17 फरवरी, 2026 को सलाहकार के दर्जे पर नियुक्त किया था।