TCS मैनेजर सुसाइड केस: पत्नी निकिता की जमानत याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

आगरा। आगरा में TCS के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या का मामला अदालत की चौखट पर है। पत्नी निकिता शर्मा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है, जिस पर आज सुनवाई होनी है। मानव के वकील डॉ. एपी सिंह ने साफ कहा है कि वे किसी भी हालत में बेल का विरोध करेंगे।

Sep 25, 2025 - 09:27
 0
TCS मैनेजर सुसाइड केस: पत्नी निकिता की जमानत याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई
मानव और निकिता का फ़ाइल फोटो

आगरा। आगरा में TCS के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या का मामला अदालत की चौखट पर है। पत्नी निकिता शर्मा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है, जिस पर आज सुनवाई होनी है। मानव के वकील डॉ. एपी सिंह ने साफ कहा है कि वे किसी भी हालत में बेल का विरोध करेंगे।

गौरतलब है कि मानव शर्मा ने 24 फरवरी को अपने डिफेंस कॉलोनी स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शव के पास से एक वीडियो रिकॉर्डिंग मिली, जिसमें उन्होंने पत्नी निकिता और उसके परिवार पर गंभीर व्यक्तिगत आरोप लगाए थे। घटना के समय निकिता अपने मायके में थीं।

मानव के पिता नरेंद्र शर्मा, जो वायुसेना से सेवानिवृत्त हैं, ने निकिता, उसके माता-पिता और दो बहनों पर FIR दर्ज कराई थी। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में निकिता और उसके पिता को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया, जबकि निकिता की मां और बहन पहले ही जेल भेजी जा चुकी थीं।

मानव और निकिता की शादी 30 जनवरी 2024 को हुई थी। शादी के बाद शुरुआती एक साल तक सबकुछ सामान्य रहा। लेकिन जनवरी 2025 के अंत में मानव को इंस्टाग्राम पर एक डायरेक्ट मैसेज (DM) मिला, जिसमें निकिता के अतीत और पूर्व संबंधों के बारे में जानकारी दी गई थी। इस खुलासे से मानव मानसिक रूप से टूट गया। उसने सारी बातें अपनी बहन आकांक्षा को बताईं। आकांक्षा ने दोनों को समझाने की कोशिश की और यहां तक कि लिखित समझौता भी कराया, मगर हालात सुधरे नहीं।

आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में मानव ने आरोप लगाया कि निकिता किसी और से संपर्क में थी और निजी बातें अपने परिवार को बताकर उस पर दबाव बनवा रही थी। वहीं, निकिता ने पलटवार करते हुए मानव पर शराब पीने, मारपीट करने और पहले भी आत्महत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया।

आज इस मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है। यह फैसला न केवल निकिता की रिहाई पर असर डालेगा बल्कि आगे इस पूरे केस की दिशा भी तय करेगा।