आगरा में शर्मनाक हरकत, गुब्बारे बेचने वाली किशोरी से छेड़छाड़, विरोध करने पर की मारपीट
आगरा। सदर थाना क्षेत्र में एक बार फिर महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शॉपिंग आर्केड के पास गुब्बारे बेचने वाली एक किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक दुकान का कर्मचारी किशोरी को काफी समय से परेशान कर रहा था और उस पर अभद्र टिप्पणियां करता था।
सदर थाना क्षेत्र में शॉपिंग आर्केड के पास की घटना, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
आगरा। सदर थाना क्षेत्र में एक बार फिर महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शॉपिंग आर्केड के पास गुब्बारे बेचने वाली एक किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक दुकान का कर्मचारी किशोरी को काफी समय से परेशान कर रहा था और उस पर अभद्र टिप्पणियां करता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दिन आरोपी ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की, जिसका विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान किशोरी रोने लगी, जिससे उसकी सहेलियां मौके पर पहुंच गईं और आरोपी को पकड़ लिया। आक्रोशित किशोरियों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। भीड़ बढ़ती देख आरोपी मौके से फरार हो गया।
वीडियो वायरल, पुलिस तक पहुंचा मामला
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो पुलिस तक भी पहुंच चुका है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने घटना पर रोष जताते हुए कड़ी सजा की मांग की है।
यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर काम करने वाली किशोरियों की सुरक्षा कितनी कमजोर है और ऐसे मामलों में तत्काल व सख्त कार्रवाई कितनी जरूरी है।