चारा लाते किशोर का पैर फिसला नदी में डूबा, किशोर की खोजबीन जारी

पशुओं के लिए चारा लाने के दौरान बांध से नदी पार करते समय एक किशोर का पांव फिसल गया। किशोर उटंगन नदी में डूब गया। किशोर के शव का अभी तक कोई पता नहीं चला है। गोताखोर व ग्रामीण किशोर के शव कीतलाश कर रहे हैं। अभी तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिल सकी है।

Oct 19, 2024 - 13:58
 0
चारा लाते किशोर का पैर फिसला नदी में डूबा, किशोर की खोजबीन जारी

 

आगरा। पशुओं के लिए चारा लेकर उटंगन  नदी बीच बने बांध से गुजरते समय पैर फिसलने पर एक किशोर की नदी में डूबकर मौत हो गई। गोताखोर  और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हुए हैं पर अभी तक किशोर का पता नहीं चल सका है। 

थाना पिढ़ौरा क्षेत्र स्थित उटंगन नदी को पार करने के लिए किशोर नदी बीच बने बांध से निकल रहा था। उसके सिर पर चारा लदा हुआ था। अचानक उसका पैर फ़िसल गया और वह नदी में जा गिरा। 

ग्रामीणों को जैसे ही किशोर के नदी में गिरने की सूचना मिली तो वह मौक़े पर पहुँच गई। इधर गाँव के युवा बच्चे की खोज में नदी में उतर गए। पुलिस ने भी गोताखोरों को बुला लिया। वे भी बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं। 

पुलिस ने बताया कि पानी में डूबे लापता किशोर की खोजबीन जारी है। इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।