आगरा में हाईकोर्ट बेंच की मांग फिर गरमाई, संघर्ष समिति का गठन, अब बनेगा जनांदोलन

आगरा। हाईकोर्ट की खंडपीठ स्थापना को लेकर आगरा के अधिवक्ताओं ने एक बार फिर मोर्चा संभाल लिया है। हाईकोर्ट खंडपीठ संघर्ष समिति का गठन करते हुए मनीष सिंह को संयोजक, मुकेश शर्मा को सचिव और अधर शर्मा को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। बैठक में तय किया गया कि इस बार संघर्ष को जनांदोलन का रूप दिया जाएगा और खंडपीठ की मांग को नई गति दी जाएगी।

May 28, 2025 - 19:01
 0
आगरा में हाईकोर्ट बेंच की मांग फिर गरमाई, संघर्ष समिति का गठन, अब बनेगा जनांदोलन
आगरा में खंडपीठ स्थापना के लिए बनी संघर्ष समिति के नव नियुक्त पदाधिकारियों के साथ अन्य अधिवक्ता।

जसवंत सिंह आयोग की सिफारिशों का हवाला देते हुए अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि आगरा को खंडपीठ का वैधानिक और ऐतिहासिक अधिकार है, जिसे अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र लाखन ने की, जबकि संचालन यूनाइटेड बार के सचिव अनूप शर्मा ने किया। यह भी तय किया गया कि जल्द ही एक और बैठक बुलाकर सक्रिय अधिवक्ताओं को समिति से जोड़ा जाएगा।

बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिवक्ताओं में चौधरी अजय सिंह, लोचन चौधरी, फूल सिंह, सर्वेश कुलश्रेष्ठ, नेत्रपाल सिंह, विजय यादव, सुमंत चतुर्वेदी, ममता भारद्वाज, नीरज लवानिया, बनी सिंह, राज बहादुर सिंह, कैलाश वर्मा, सिक्कम निमेष आदि शामिल थे।

SP_Singh AURGURU Editor