अधिवक्ता ने पत्नी को मारपीट कर बुरी तरह ज़ख्मी किया

आगरा। अपनी पहली पत्नी को मारपीट कर भगा देने के बाद दूसरी पत्नी के साथ भी थाना जगदीशपुरा के अवधपुरी कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाले अधिवक्ता का जुल्म नहीं थमा। पत्नी को बेरहमी से न केवल पीटा बल्कि उसको धारदार हथियार से कई जगह हमलाकर लहूलुहान कर दिया।

Apr 29, 2025 - 16:58
 0
अधिवक्ता ने पत्नी को मारपीट कर बुरी तरह ज़ख्मी किया

पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिवक्ता ने आज घर के दरवाजे बंद कर पत्नी सुमन की जमकर पिटाई की। वह चिल्लाती रही पर वकील को रहम नहीं आया। घर के अंदर चीखने की आवाज सुनकर उनके घर के बाहर पड़ोसी जुट गए। उन्होंने दरवाजा खटखटाया पर किसी ने दरवाजा नहीं खोला। लोगों ने जबरन दरवाजा खुलवाया और घर के अंदर पहुंच गए। अधिवक्ता ने अंदर अपनी पत्नी को बंधक बना रखा था। पड़ोसियों ने सुमन को मुक्त कराकर बाहर ले आए और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। 

पुलिस ने मौके से दो लोगों गिरफ्तार कर लिया। अधिवक्ता की पत्नी का आरोप है कि वह उसको रोज मारता-पीटता है। मारपीट में पति का साथ उसके श्वसुर भी देते हैं। आज भी श्वसुर के कहने पर उसे न केवल मारा-पीटा, बल्कि बाल पकड़कर घसीटा भी। इसके बाद धारदार हथियार से शरीर के कई अंगों पर प्रहार किया, जिसकी वजह से शरीर में कई जगह कट के निशान लग गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।