तीन ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों से जुड़े मुकदमों पर अगली अदालती सुनवाई तय

आगराष आगरा के ऐतिहासिक एवं धार्मिक विरासत से जुड़े तीन अहम मामलों की सुनवाई बुधवार को स्थानीय विभिन्न न्यायालयों में हुई। तीनों ही मामलों में आर्य संस्कृति संरक्षण ट्रस्ट वादी पक्ष है और मंदिर, पुरातत्व स्थल व ऐतिहासिक संरचना से जुड़ी सांस्कृतिक पुनर्स्थापना की मांग कर रहा है। सभी मामलों में न्यायालय ने सुनवाई की अगली तिथियां निर्धारित कर दी हैं।

Apr 24, 2025 - 19:02
 0
तीन ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों से जुड़े मुकदमों पर अगली अदालती सुनवाई तय

कामाख्या माता मंदिर केस: 10 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

लघुवाद न्यायालय में केस संख्या 113/2023, श्री भगवान श्री कामाख्या माता @ कामाख्या देवी बनाम उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड  की सुनवाई हुई। वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने अदालत को बताया कि वादपत्र से जुड़े सभी दस्तावेज विपक्षीगण को पहले ही प्रदान किए जा चुके हैं। विपक्षी अधिवक्ता की ओर से दस्तावेज समझ न आने की दलील पर वादी अधिवक्ता ने कहा, यह ऐतिहासिक मामला है, पढ़ना तो पड़ेगा, समझ नहीं आ रहा तो समझाया जा सकता है। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अगली सुनवाई 10 जुलाई नियत की।

फतेहपुर सीकरी ऐतिहासिक स्थल केस: 24 जुलाई को होगी सुनवाई

केस संख्या 1049/2024, अजय प्रताप सिंह बनाम केके मोहम्मद की सुनवाई अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत में हुई। विपक्षी पक्ष के अधिवक्ता विवेक शर्मा ने दस्तावेजों की मांग की, जिस पर वादी पक्ष ने अगली तिथि पर समस्त साक्ष्य दाखिल करने की बात कही। न्यायालय ने साक्ष्य दाखिल करने का आदेश देते हुए अगली सुनवाई की तिथि 24 जुलाई निर्धारित की।

सांथा पुरातत्व स्थल संरक्षण केस: 18 जुलाई को होगी सुनवाई

केस संख्या 885/2024, अजय प्रताप सिंह बनाम ग्राम प्रधान सांथा आदि की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन-2 की अदालत में नियत थी, लेकिन पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो सकी। अदालत ने अगली सुनवाई की तिथि 18 जुलाई तय की।सभी मामलों में वादी पक्ष के अधिवक्ता नरेश सिकरवार, एस.पी. सिंह सिकरवार और अजय प्रताप सिंह मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor