अधिवक्ता सहयोग समिति के पदाधिकारियों ने ली शपथ, सेवा व संघर्ष का लिया संकल्प

आगरा। अधिवक्ता सहयोग समिति, सिविल कोर्ट आगरा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को संजय प्लेस स्थित यूथ हॉस्टल के सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शहर के कई वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।

Jun 11, 2025 - 22:00
 0
अधिवक्ता सहयोग समिति के पदाधिकारियों ने ली शपथ, सेवा व संघर्ष का लिया संकल्प
बुधवार को शपथ ग्रहण करते अधिवक्ता सहयोग समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारी।  

युनाइटेड बार एसोसिएशन के सचिव अनूप शर्मा एडवोकेट ने नवचयनित अध्यक्ष उमेश कुमार वर्मा, महासचिव कृपाल सिंह वर्मा, उपाध्यक्ष कमल कुमार वर्मा और कोषाध्यक्ष जितेंद्र राजपूत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद सभी पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, सहयोग और सुविधा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

दुर्ग विजय सिंह भैया, शैलेन्द्र रावत, नरेश कुमार पाराशर, विजय पाराशर, उपेंद्र चौहान, महेश चंद शर्मा, गुड्डू भाई, जयवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह पप्पू, ब्रजमोहन चौधरी, रविंद्र कुमार, अरुण सोलंकी, योगेन्द्र सिंह दत्ता, बच्चू सिंह बघेल, रामनाथ यादव, ललित भारद्वाज और अधर शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor