एलएलएम में दाखिले की दौड़ अंतिम मोड़ पर, आगरा कॉलेज ने जारी की चौथी मेरिट सूची, काउंसलिंग 31 को

आगरा। आगरा कॉलेज के विधि संकाय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए एल.एल.एम. पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु चौथी मेरिट सूची कॉलेज प्राचार्य प्रो. सी.के. गौतम द्वारा जारी कर दी गई। यह सूची दाखिले की अंतिम संभावना तलाश रहे छात्रों के लिए अहम मानी जा रही है।

May 29, 2025 - 15:12
May 29, 2025 - 16:16
 0
एलएलएम में दाखिले की दौड़ अंतिम मोड़ पर, आगरा कॉलेज ने जारी की चौथी मेरिट सूची, काउंसलिंग 31 को

प्रवेश संयोजक प्रो. डी.सी. मिश्रा ने बताया कि चौथी सूची में विभिन्न श्रेणियों का कट-ऑफ इस प्रकार है-

सामान्य वर्ग: 81.40

ओबीसी वर्ग: 74.54

एससी वर्ग: 69.89

ईडब्ल्यूएस वर्ग: 66.43

काउंसलिंग 31 मई को

मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव कौशिक के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश काउंसलिंग 31 मई 2025 (शुक्रवार) को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विधि संकाय भवन में आयोजित की जाएगी।

काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नीचे दिए गए मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होना अनिवार्य है- हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक व एलएलबी की अंकतालिकाएं एवं प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), वेब पंजीकरण की प्रति, चरित्र प्रमाणपत्र, स्थानांतरण प्रमाणपत्र, दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, ऑनलाइन आवेदन पत्र 360/- की फीस रसीद। कॊलेज प्रशासन ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचने और समस्त दस्तावेज तैयार रखने की अपील की है।

SP_Singh AURGURU Editor