बेंच और बार के संबंधों को और मजबूत किया जाएगा- जनपद न्यायाधीश

आगरा। नवागत जिला जज संजय कुमार मलिक से तमाम बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और अधिवक्ताओं का मिलना निरंतर जारी है। बुधवार को राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमा शंकर शर्मा एडवोकेट, ग्रेटर आगरा बार के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्ग विजय भैया समेत तमाम अधिवक्ताओं ने नये जिला जज से मुलाकात कर उनका स्वागत किया।

May 7, 2025 - 18:54
 0
बेंच और बार के संबंधों को और मजबूत किया जाएगा- जनपद न्यायाधीश
आगरा के नवागत जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक का स्वागत करते अधिवक्ता।

-अधिवक्ताओं ने नवागत जिला जज संजय कुमार मलिक से भेंट कर स्वागत किया

इस अवसर पर रमाशंकर शर्मा, दुर्ग विजय सिंह भैया एवं सुरेंद्र लाखन ने जिला जज से कहा कि विगत कुछ समय से आगरा में बेंच और बार के समन्वय में कमी आई है। इस कमी को दूर करने के लिए न्यायपालिका के सहयोग के लिए अधिवक्ता हर समय हर तरीके से तैयार हैं। जो भी सहयोग न्यायपालिका को चाहिए, अधिवक्ता हर तरह से करेंगे। 

जिला जज संजय कुमार मलिक ने इस पर प्रसन्नता करते हुए कहा कि यह बहुत ही स्वागत योग्य कदम है। मैं अधिवक्ताओं से वादा करता हूं कि बेंच और बार के संबंध और मजबूत किए जाएंगे। अधिवक्ताओं के सहयोग से न्याय प्रक्रिया में तेजी, निष्पक्षता एवं स्वच्छता लाने का प्रयास किया जाएगा। 

भेंट करने वालों में सुरेंद्र लखन राजेंद्र गुप्ता धीरज जयवीर सिंह वीरेंद्र गुप्ता अजय कुमार सागर भूपेंद्र सिंह मणि शर्मा अजय प्रताप सिंह कुणाल सिंह मयंक आदि अधिवक्ता शामिल थे।