वैश्य सम्मेलन में संख्या के अनुपात में टिकटों की मांग पर होगा मंथन  

आगरा।  भारतीय वैश्य महासभा आगामी 24 नवंबर को बरेली में वैश्य सम्मेलन और सम्मान समारोह आयोजित करने जा रही है। इसमें वैश्य समाज की जनसंख्या के अनुपात में सभी राजनीतिक पार्टियों से समाज के लिए लोकसभा और विधान सभा चुनाव के लिए टिकटों की भूमिका तय की जाएगी।

Nov 22, 2024 - 17:31
 0
वैश्य सम्मेलन में संख्या के अनुपात में टिकटों की मांग पर होगा मंथन   
बरेली में होने वाले वैश्य सम्मेलन की जानकारी देते रवि प्रकाश अग्रवाल एवं अ्य।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने यहां पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बरेली में यह सम्मेलन पीलीभीत बाईपास रोड स्थित दिशा गार्डन में होगा। इस सम्मेलन का उद्देश्य वैश्य समाज के विभिन्न उपवर्गों को इकट्ठा कर समूचे वैश्य समाज को एकजुट करना है। राजनीतिक हिस्सेदारी के साथ ही वैश्य समाज के बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन, वैश्य व्यापारी आयोग के गठन समेत कई अन्य मुद्दों पर मंथन होगा।

श्री अग्रवाल ने बताया कि आगरा से 24 नवंबर को सुबह बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग सम्मेलन में शिरकत करने जाएंगे।

महासभा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव संजीव वाष्णेय बंटी ने बताया कि समाज में इस सम्मेलन को लेकर उत्साह है। सभी चाहते हैं कि सम्मेलन में उठाए जाने वाले मुद्दों का ठोस समाधान निकले। इस मौके पर विनोद अग्रवाल दवाई वाले, डा. अशोक अग्रवाल, जिलाध्यक्ष महावीर प्रसाद अग्रवाल, शहर अध्यक्ष मनोज मोदी, रवि मोहन, प्रदीप अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, पंकज गुप्ता और ज्ञान बंसल भी मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor