पं. रघुनाथ तलेगांवकर की जन्मशती को समर्पित नाद साधना का 33वां वार्षिक समारोह कल

आगरा। पं. रघुनाथ तलेगांवकर फ़ाउंडेशन ट्रस्ट एवं संगीत कला केन्द्र, आगरा द्वारा संचालित नाद साधना का 33वां वार्षिक समारोह रविवार, 25 मई 2025 को आयोजित किया जा रहा है। यह सांगीतिक आयोजन प्रातः 9 बजे से ग्राण्ड होटल, आगरा के मुख्य सभागार में सम्पन्न होगा।

May 24, 2025 - 20:20
 0
पं. रघुनाथ तलेगांवकर की जन्मशती को समर्पित नाद साधना का 33वां वार्षिक समारोह कल

पं. रघुनाथ तलेगाँवकर फ़ाउंडेशन ट्रस्ट एवं संगीत कला केन्द्र, आगरा की प्रबन्धन्यासी एवं सचिव प्रतिभा केशव तलेगांवकर ने बताया कि इस वर्ष का समारोह पं. रघुनाथ तलेगाँवकर जी की जन्मशती वर्ष को समर्पित है।

इस अवसर पर उनके शिष्य परिवार द्वारा उनकी स्वरचित रचनाओं का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रख्यात सितार वादिका डॉ. मंगला तलेगांवकर मठकर द्वारा सितार वादन और विशेष अतिथि कलाकार के रूप में ग्वालियर से पधारे शास्त्रीय गायक डॉ. यश संजय देवले का गायन मुख्य आकर्षण रहेगा।

संगीत प्रेमियों के लिए यह एक अनुपम अवसर है जहां आगरा की संगीत परंपरा और गुरुओं की स्मृति को श्रद्धांजलि स्वरूप प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। नगर के सभी सुधि रसिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की सादर अपील की गई है।

SP_Singh AURGURU Editor