खेरागढ़-सैंया रोड पर दर्दनाक हादसा: स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

आगरा। शुक्रवार सुबह खेरागढ़-सैंया मार्ग पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। यह हादसा थाना सैंया क्षेत्र के नगला केहरी गांव के पास हुआ। बाइक सवार दोनों युवक खेरागढ़ की ओर जा रहे थे।

Jun 27, 2025 - 11:11
 0
खेरागढ़-सैंया रोड पर दर्दनाक हादसा: स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
आगरा में खेरागढ़-सैंया रोड पर शुक्रवार की सुबह हुए हादसे के मौके पर घटनास्थल पर खड़ी स्कॊर्पियो।  

बाइक पर महुआखेड़ा, थाना खेरागढ़ निवासी अर्जुन और लालपुर निवासी 32 वर्षीय रामलखन सवार थे। स्कॊर्पियो की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामलखन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अर्जुन को गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

SP_Singh AURGURU Editor