आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर का तांडव, डिवाइडर तोड़ रॉन्ग साइड गया, तीन कारों से भी टकाराया, बच्चा घायल

आगरा। घने कोहरे के बीच आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक अनियंत्रित ट्रेलर ने पहले कार को पीछे से टक्कर मारी, फिर डिवाइडर तोड़कर गलत दिशा में चला गया और वहां दो अन्य कारों से भिड़ गया। हादसे में एक तीन वर्षीय बच्चा घायल हो गया। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Dec 15, 2025 - 18:10
 0
आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर का तांडव, डिवाइडर तोड़ रॉन्ग साइड गया, तीन कारों से भी टकाराया, बच्चा घायल

सोमवार को आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 32.300 के पास यह दुर्घटना हुई। लखनऊ से आगरा की ओर जा रहा ट्रेलर (RJ 52GA 9843) कोहरे के कारण आगे चल रही शिफ्ट डिजायर कार (HR 55 AU 6291) से पीछे से टकरा गया।

टक्कर के बाद ट्रेलर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। ट्रेलर डिवाइडर को तोड़ते हुए एक्सप्रेसवे की गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में चला गया और आगे जाकर लोहे के बैरियर से टकराकर रुक गया। इसी दौरान रॉन्ग साइड में आ चुके ट्रेलर से दो ऑल्टो कारें (UP 80 BW 3365 और UP 80 FA 8255) भी टकरा गईं।

इस हादसे में आगरा के सिकंदरा क्षेत्र स्थित के.के. नगर निवासी राजीव शर्मा का लगभग तीन वर्षीय पुत्र राध्यव कौशिक घायल हो गया। घायल बच्चे को तत्काल सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घटना के बाद मौके पर पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए यातायात को शीघ्र सुचारु करा दिया। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

SP_Singh AURGURU Editor