ट्रक ने 600 मीटर तक घसीटी बाइक, पति, पत्नी और मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत
आगरा। शहर में आज दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के पापरी नगर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंद दिया, जिसमें पति, पत्नी और उनकी मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
पापरी नगर में कोहराम, ड्राइवर हादसे के बाद फरार
हादसे के बाद का मंजर इतना भयावह था कि देखने वालों की रूह कांप गई। सड़क पर शवों के चीथड़े बिखरे पड़े थे और बाइक ट्रक के नीचे फंसी हुई थी।
तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा परिवार
घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ट्रक अत्यधिक तेज गति से आगरा की ओर जा रहा था, तभी सामने से जा रही बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े, लेकिन ट्रक चालक ने वाहन नहीं रोका और बाइक को करीब 600 मीटर तक घसीटता चला गया।
बाइक पूरी तरह पिसकर ट्रक के नीचे फंस गई।
तीनों की मौके पर मौत, शवों की हालत भयावह
ट्रक रुकते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने जब घटनास्थल देखा तो शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखरे पड़े थे। लोगों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि शवों की पहचान कर पाना मुश्किल हो गया। फिलहाल तीनों मृतकों की पहचान की जा रही है।
ड्राइवर हादसे के बाद फरार
घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मंसुखपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और पुलिस ने ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया – रफ्तार थी मौत की
स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक इतनी तेज रफ्तार में था कि बाइक सवार परिवार को देखने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई, लोग रोते-बिलखते रहे। लोगों ने बताया कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर और साइन बोर्ड नहीं हैं, जिससे यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं।
थानाध्यक्ष मंसुखपुरा ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी जाएगी।
[04:51, 30/10/2025] Alok kulshresh: आगरा के बिल्डर ने बेची एक ही जमीन कई बार, अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा