शिक्षक सम्मेलन स्थल का दो अधिकारियों ने किया निरीक्षण
आगरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के 57वें राज्य स्तरीय सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। यह सम्मेलन 7 से 9 जनवरी के बीच मोतीलाल नेहरू रोड स्थित मुफीद-ए-आम इंटर कॊलेज परिसर में होगा। उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।
-माध्यमिक शिक्षक संघ का तीन दिवसीय सम्मेलन 7 जनवरी से, राजनाथ करेंगे उद्घाटन
शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष एवं सम्मेलन के संयोजक मुकेश शर्मा ने बताया कि रक्षा मंत्री का कार्यक्रम जिला प्रशासन को प्राप्त हो चुका है। इसकी जानकारी होने के बाद मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॊ. आरपी शर्मा ने सम्मेलन स्थल का दौरा कर तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। मुफीदे आम कॊलेज के प्रिंसिपल को व्यवस्थाएं बनाने में सहयोग के निर्देश भी दिए।
जिला विद्यालय निरीक्षक-2 वीपी सिंह ने भी सम्मेलन स्थल का दौरा किया। श्री सिंह ने भी कॊलेज प्रिंसिपल से बात कर व्यवस्थाओं में सहयोग पर चर्चा की।
दोनों अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान मंडल अध्यक्ष भीष्मभद्र लवानिया, मंत्री अजय शर्मा, जिलाध्यक्ष विशाल आनंद, प्रवीण शर्मा, डॊ. तरुण शर्मा, रीनेश मित्तल, जितेंद्र शर्मा, सौरभ शर्मा, संदीप परिहार, सुधीर शर्मा, प्रशांत पाठक, अतुल यादव, प्रभात समाधिया, डॊ. आलोक जैन और गणतंत्र जैन भी साथ रहे।