जमीनी विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, लाठी-डंडों से जमकर मारपीट, छह घायल

आगरा। पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव खैर डांडा (झोरियन) में जमीनी विवाद ने उग्र रूप ले लिया। काफी समय से चले आ रहे विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ी और देखते ही देखते मामला हिंसक झगड़े में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में खलबली मच गई ।

Nov 17, 2025 - 13:09
 0
जमीनी विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, लाठी-डंडों से जमकर मारपीट, छह घायल
झगड़े में घायल इलाज कराते हुए।

पुलिस ने फायरिंग की सूचना बताई अफवाह

आगरा। पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव खैर डांडा (झोरियन) में  जमीनी विवाद ने उग्र रूप ले लिया। काफी समय से चले आ रहे विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ी और देखते ही देखते मामला हिंसक झगड़े में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में खलबली मच गई ।

सूचना पर पुलिस तुरंत गांव पहुंची और हालात पर काबू पाया। झगड़े में घायल लोगों को प्राथमिक इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालात देखते हुए घायलों को हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया गया।

फायरिंग की सूचना पर पुलिस ने स्पष्ट किया कि दोनों पक्षों में केवल मारपीट हुई है, किसी भी तरह की फायरिंग नहीं हुई। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है, जो बीते कई दिनों से दोनों पक्षों में तनाव का कारण बना हुआ था। पुलिस अब पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है।