कमला नगर और बल्केश्वर में विधायक निधि से 20.5 लाख की लागत से बनेंगी दो सड़कें, शिलान्यास
आगरा। आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में दो सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की विधायक निधि से बल्केश्वर और कमला नगर क्षेत्र में दो प्रमुख सड़कों का निर्माण कराया जाएगा, जिनकी कुल लागत लगभग 20.5 लाख रुपए निर्धारित की गई है।
इन कार्यों का शिलान्यास बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र द्वारा किया गया। इस दौरान विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल भी मौजूद रहे। इसके अंतर्गत बल्केश्वर आईटीआई के सामने शिवपुरी कॉलोनी में श्री अर्जुनदास वाली सड़क तथा कमला नगर कर्मयोगी फव्वारे के पास रेणुका बाग कॉलोनी में श्री बबलू राम निषाद वाली सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
इस अवसर पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने इस पहल को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इन सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि स्थानीय निवासियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अजय जैसवाल, पार्षद मुरारीलाल गोयल एवं कंचन बंसल, पवन बंसल, गिर्राज बंसल, प्रहलाद सिंह गुड्डी, राजू खेमानी, मनोज तोमर, कृष्ण कुमार अग्रवाल, मनोज गर्ग, इंदु जी, मोहन सिंह वर्मा, बृजेश वर्मा, अंकित बंसल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने विधायक श्री खंडेलवाल का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाती रहेगी।