सामाजिक समरसता की अनोखी मिसाल, 28 जोड़ियों ने एक ही मंडप में लिए सात फेरे
आगरा। 28 जोड़ो का सामूहिक विवाह सामाजिक एकता की मिसाल थी। अखिल भारतीय स्वर्णकार जनजागृति एसोसिएशन द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 28 जोड़ो ने वैदिक रीति-रिवाज़ के साथ सात फेरे लिए। कालिन्दी विहार स्थित कृष्णा गार्डन में आयोजित सामूहिक विवाह में बड़ी संख्या में समाजसेवी, शहर के गणमान्य नागरिक व नवविवाहितों के परिजन मौजूद रहे और नवदम्पत्ति को नए जीवन के लिए आर्शीवाद दिया।
आगरा। 28 जोड़ो का सामूहिक विवाह सामाजिक एकता की मिसाल थी। अखिल भारतीय स्वर्णकार जनजागृति एसोसिएशन द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 28 जोड़ो ने वैदिक रीति-रिवाज़ के साथ सात फेरे लिए। कालिन्दी विहार स्थित कृष्णा गार्डन में आयोजित सामूहिक विवाह में बड़ी संख्या में समाजसेवी, शहर के गणमान्य नागरिक व नवविवाहितों के परिजन मौजूद रहे और नवदम्पत्ति को नए जीवन के लिए आर्शीवाद दिया।
मुख्य अतिथि सोनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के अध्यक्ष विवेक सोनी भरतपुर, विशिष्ट अतिथि गोविंद वर्मा प्रशासनिक अधिकारी आगरा मंडल, उद्घाटनकर्ता मुकेश वर्मा, मनोज वर्मा जीडी एंड संस, सभापति हजारीलाल वर्मा, मुख्य वक्ता शालिग्राम बटिया फरह मुख्य रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गिर्राज महाराज जी के अभिषेक जगदीश सोनी एवं शकुंतला सोनी जयपुर, संजय बाबू वर्मा एवं सुमन वर्मा आगरा, सतीश चंद्र वर्मा-राधा रानी वर्मा आगरा,राजकुमार वर्मा एवं रानी वर्मा आगरा, राकेश शाह-जया सोनी पटना, अमित वर्मा- रागिनी वर्मा पथवारी आगरा ने अभिषेक कर वर वधु को अपना आशीर्वाद दिया।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहारा देने और सामाजिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है। नवविवाहित जोड़ो को गृहस्थी आरंभ करने के लिए बर्तन, बिस्तर, कपड़े, वाशिंग मशीन और अन्य आवश्यक सामग्री भी उपहार स्वरूप प्रदान की गई। लाभान्वित परिवारों ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा, इस सहयोग के बिना विवाह संपन्न कराना उनके लिए कठिन था। कार्यक्रम में मुख्य बेटी वाले अजय सोनी एवं नीतू सोनी, सानिध्य सोनी एवं दीपांजलि सोनी, सौभाग्य सोनी उपस्थित रहे। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कार्यक्रम में आकर सभी स्वर्णकार समाज को एक धागे में पिरोने की बात कही। कृष्णा गार्डन में वरिष्ठ समाजसेवी तुलसीराम यादव, अशोक वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिनका समाज ने बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ उनका स्वागत किया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील वर्मा, जिला अध्यक्ष आगरा प्रदीप कुमार वर्मा, जोड़ा प्रभारी मनोज वर्मा ने सभी जगह से आए मेहमानों का माला पहनकर पटका पहनाकर स्वागत किया।
इनकी रही विशेष उपस्थिति
मुरैना कमेटी से अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा, अशोक वर्मा, विष्णु वर्मा नेताजी, ओमकार वर्मा, कैलाश वर्मा मनिया वाले, विष्णु वर्मा पहरगंज, राकेश वर्मा बंटी, अजय वर्मा, रवि सोनी, भाजपा नेता पंकज वर्मा, महेश वर्मा, अशोक वर्मा राजाखेड़ा वाले, मुरैना से महिला अध्यक्ष पूनम वर्मा, उपाध्यक्ष सुनीता देवी, मंत्री मीना देवी, कोषाध्यक्ष बॉबी वर्मा, जौरा अध्यक्ष अजीत वर्मा, छर्रा अध्यक्ष दीपक सोनी, अतरौली अध्यक्ष धनंजय वर्मा, आगरा से महिला कार्यकारिणी माधुरी वर्मा, कविता, दुर्गेश, प्रियंका वर्मा, अंजना वर्मा, आगरा से समाजसेवी कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र वर्मा पथवारी, मनीष वर्मा डाई, योगेश वर्मा प्रचार मंत्री, नमक मंडी जितेन्द्र सिंह वर्मा, पूर्व पार्षद घनश्याम वर्मा, दौलत राम वर्मा, गोपाल बाबा, अशोक कुमार वर्मा, अनिल वर्मा, पवन पत्रकार अलीगढ़, मनसुख लाल जी गोवर्धन, ओमप्रकाश जी पलसो, युवा प्रदेश अध्यक्ष सौरभ, मथुरा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुजीत वर्मा, कृष्ण वर्मा खंदोली, मास्टर हरिकिशन वर्मा सेवला, अमर सिंह फिरोजाबाद, प्रमोद कुमार वर्मा गुड्डू भाई, नगर अध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, भूपेंद्र वर्मा, सैया ओमेंद्र वर्मा, श्याम सुंदर वर्मा खैरागढ़, मनोज सोनी, दीपक सोनी भुसावर पिंटू वर्मा शमशाबाद, रमेश चंद, मनीष वर्मा अहारन, उमेश वर्मा, गोविंद वर्मा महालक्ष्मी आभूषण भंडार, उत्तम बर्मा, नवरत्न महेश वर्मा उपस्थित रहे।