फ्रेंडली मैच में आगरा के वेटरन डाक्टर्स ने कनाडा की टीम को हराया

आगरा। शहर में आज तब इतिहास रचा गया जब टोरंटो, कनाडा के दिग्गज वेटरन क्रिकेटरों (डाक्टरों) की टीम ने यहां आगरा ताज की टीम के साथ फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला। वेटरन के इस रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में आगरा ताज की टीम ने बहुत आसानी से अपने नाम जीत दर्ज कर ली। 

Nov 19, 2024 - 19:00
 0
फ्रेंडली मैच में आगरा के वेटरन डाक्टर्स ने कनाडा की टीम को हराया
कुबेरपुर के सीएएस ग्राउंड पर मंगलवार को खेले गए फ्रेंडली क्रिकेट मैच के दौरान ग्राउंड पर मौजूद आगरा और कनाडा के वेटरन क्रिकेटर्स (डाक्टर)

- कुबेरपुर के सीएएस मैदान पर 40 ओवर का यह रोचक मुकाबला

- टोरंटो लम्बरजैक्स के 209 रनों के लक्ष्य को ताज आगरा की टीम ने 18 ओवर में ही हासिल कर लिया

यह मैच सीएएस मैदान कुबेरपुर, आगरा पर खेला गया। यह सफेद पोशाक के साथ 40 ओवर का साइड मैच था और लाल गेंद से खेला गया था। टोरंटो की टीम टोरंटो लंबरजैक्स का नेतृत्व डॉ. नरेश जैन ने किया जो 83 वर्षीय क्रिकेट प्रेमी हैं। 

टॉस आगरा ताज 11 टीम के कप्तान डॉ. राजीव पचौरी ने जीता और उन्होंने मेहमान टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद टोरंटो लम्बरजैक्स ने 10.5 ओवर में 61 रन की शानदार शुरुआत की।
 
मैन इन फॉर्म यशदीप 49 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। रविंदर भोला के 34 रनों और बाद में रमनदीप पाहवा के 54 रनों के उपयोगी योगदान के साथ उन्होंने साझेदारी की और 40 ओवरों में 209 रनों का स्कोर बनाया।

40 ओवरों में कुल 210 रनों का लक्ष्य आगरा ताज 11 की टीम को मिला। ताज 11 की टीम से जावेद शमीम ने 4 विकेट और डॉ. आलोक मित्तल ने 2 विकेट झटके। 

40 ओवर में 210 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी ताज 11 टीम को जुगल शर्मा ने ठोस शुरुआत दी, जिन्होंने 40 गेंदों में 14 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 109 रनों की शानदार पारी खेली। गौरव शर्मा ने 25 रन और विनय शर्मा ने 26 रन बनाए।

निचले क्रम में संदीप सिंह चौधरी ने 17 रन बनाए। आगरा ताज 11 ने 7 विकेट के नुकसान पर केवल 18 ओवर में 210 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। 
टोरंटो लम्बरजैक्स की टीम से कुंतल पाठक 2 विकेट लेकर अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। जुगल शर्मा को उनके शानदार शतक के लिए प्लेयर द मैच का पुरस्कार दिया गया। 

रमनदीप को मैच के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार दिया गया।

SP_Singh AURGURU Editor