छीपीटोला में मुनि सौम्य सागर महाराज के सानिध्य में हुआ विद्यामृत मंगल कलश स्थापना महोत्सव

आगरा। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, छीपीटोला से आज विद्यामृत मंगल कलश स्थापना समारोह का शुभारंभ एक दिव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। महिलाएं और पुरुष सिर पर कलश लेकर मंदिर परिसर से निर्मल सदन तक पहुंचे। यात्रा अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुई।

Jul 15, 2025 - 12:37
 0
छीपीटोला में मुनि सौम्य सागर महाराज के सानिध्य में हुआ विद्यामृत मंगल कलश स्थापना महोत्सव
छीपीटोला के जैन मंदिर में मंगल कलश स्थापना समारोह में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की एक झलक। दूसरे चित्र में समारोह में मौजूद महिला श्रद्धालु।  

चित्र अनावरण और दीप प्रज्वलन

निर्मल सदन पहुंचने पर कार्यक्रम स्थल पर मुनि श्री सौम्य सागर महाराज और मुनि श्री निश्चलसागर महाराज के पावन सानिध्य में मुंगावली समाज द्वारा चित्र का अनावरण और विदिशा समाज द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। सभा का मंगलाचरण संस्कृत संस्थान की महिला मंडल ने किया।

शास्त्र भेंट और पाद प्रक्षालन

देशभर से आए श्रद्धालुओं ने मुनि श्री को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। योगेंद्र जैन खेकड़ा वालों ने मुनि श्री का पाद प्रक्षालन कर पुण्य अर्जित किया। इसके पश्चात आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की अष्टद्रव्य पूजा विभिन्न समितियों द्वारा की गई।

पूजन में समाज की सहभागिता

पूजा में श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी, निर्माण समिति, आगरा दिगंबर जैन परिषद, लोकोदिया तीर्थ कमेटी, निर्मल नवयुवक जैन सेवा समिति, एनसीसी क्लब, नमस्ते शासन, श्रवण संस्कृति महिला मंडल, संस्कृत संस्थान महिला मंडल, सृष्टि मंगलम महिला मंडल, श्री पारसनाथ महिला मंडल आदि संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

मंगल कलश स्थापना का सौभाग्य

प्रथम मंगल कलश स्थापित करने का सौभाग्य वीरेंद्र कुमार, मुन्नालाल, शैलेश कुमार, आनंद जैन, नीतू जैन छिपीटोला परिवार को मिला। द्वितीय कलश – छीपीटोला महिला मंडल, तृतीय कलश – एनसीसी क्लब छीपीटोला, चौथा कलश हीरालाल बैनाडा और पांचवां कलश  स्थापित करने का मौका निर्मल मोढया परिवार को मिला।

मुनिश्री का प्रेरणादायक मंगल प्रवचन

मुनिश्री सौम्यसागर महाराज ने अपने मंगल भाषण में कहा कि जब समाज एकजुट होकर कार्य करता है तो उसका पुण्य भी सामूहिक रूप से फलदायक होता है। आज छिपीटोला समाज की महिलाओं और युवाओं ने जो सामूहिक रूप से पुण्य का कार्य किया है, वह अत्यंत सराहनीय है।

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगदीश प्रसाद जैन, सुनील जैन, राकेश जैन, मनोज बाकलीवाल, राजेश जैन, अशोक जैन, अध्यक्ष मनोज कुमार जैन बल्लो, मुरारी लाल जैन, अनिल फौजी, अक्षय जैन, अमित जैन, प्रताप जैन, विमल अंकल, रमेश चंद जैन, संजीव जैन, राजीव जैन, दीपक जैन, हेमंत जैन, मोहित जैन और मीडिया प्रभारी दिलीप जैन उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor