नौ अक्तूबर को विश्वविद्यालय घेरेगी विद्यार्थी परिषद

आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 9 अक्टूबर को छात्र हुंकार आंदोलन करने जा रहा है। विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर और संबंधित महाविद्यालयो के छात्र-छात्राएं विवि प्रशासन द्वारा छात्र हितों के हनन के खिलाफ विश्वविद्यालय के पालीवाल कैम्पस का घेराव करेंगे

Oct 6, 2024 - 21:19
 0
नौ अक्तूबर को विश्वविद्यालय घेरेगी  विद्यार्थी परिषद

विद्यार्थी परिषद ने 25 सितंबर को विवि की कुलपति को छात्रों की समस्याओं के समाधान की माँग को लेकर ज्ञापन सौंपा था। जिस पर अभी तक कोई कारवाई नही हुई है।

परिषद के प्रांत सहमंत्री शुभम कश्यप ने कहा विश्विद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों के मौलिक अधिकारों का शोषण बर्दास्त नही किया जाएगा। छात्र हजारों रुपए फीस देता है। विवि छात्रों को मूलभूत सुविधा देने मे भी असमर्थ है। न तो विवि समय से परिक्षा करा पा रहा है और न ही सही परीक्षाफल जारी कर पा रहा है।

प्रांत मीडिया संयोजक प्रियंका तिवारी ने बताया कि छात्र हुंकार आंदोलन के लिए महाविद्यालयों में विद्यार्थियों से संपर्क किया जा रहा है। आसपास के ज़िलों के कार्यकर्ता और छात्र आंदोलन में शामिल होंगे।

SP_Singh AURGURU Editor