एमएलसी विजय शिवहरे ने लिया आगरा मेट्रो के कार्यों का जायजा, समयसीमा और गुणवत्ता पर दिए निर्देश
आगरा। विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा के प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने शुक्रवार को आगरा मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्य का एमजी रोड पर जायजा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गति, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ क्षेत्रीय पार्षद श्राम धाकड़, समाजसेवी दिनेश पचौरी, मेट्रो प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय, तथा अन्य मेट्रो अधिकारीगण एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एमएलसी शिवहरे ने मेट्रो अधिकारियों से कहा, आगरा मेट्रो परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समयसीमा में कार्य पूर्ण होना चाहिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि निर्माण के दौरान स्थानीय नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो।
इस दौरान श्री शिवहरे ने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं भी सुनीं और मेट्रो अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए।