आगरा में कुकथला बिजलीघर पर ग्रामीणों का एक घंटे तक रहा कब्जा, धरना जारी
कुकथला। बिजली कटौती और जर्जर लाइनों की समस्या को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को कुकथला बिजलीघर पर एक घंटे तक कब्जा जमाए रखा। इस दौरान पुलिस ने सूझबूझ से स्थिति को संभाला, लेकिन न तो कोई प्रशासनिक अधिकारी और न ही बिजली विभाग का कोई जिम्मेदार मौके पर प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि उनका धरना कल तीसरे दिन भी जारी रहेगा।
बिजली आपूर्ति और लाइन बदलने की मांग
ग्रामीणों व किसानों का कहना है कि कुकथला बिजलीघर से नागर, कठवारी, कुकथला, भिलावटी, रैपुरा अहीर, जनूथा, मंगूर्रा सहित कई गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। घरेलू आपूर्ति 18 घंटे और निजी नलकूपों की 10 घंटे की होनी चाहिए, लेकिन बार-बार कटौती हो रही है। साथ ही पुरानी व जर्जर लाइनों को तुरंत बदलने, अनावश्यक शटडाउन और लाइन ट्रिपिंग रोकने तथा घरेलू कटौती का समय सुबह-शाम तय करने की मांग की गई।
धरने का नेतृत्व कर रहे किसान-मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी ग्रामीणों की जायज समस्याओं के समाधान में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। विभाग की उदासीनता से आक्रोश बढ़ता जा रहा है, जो कभी भी उग्र रूप ले सकता है।
धरने में पूर्व प्रधान दाताराम लोधी, रामखिलाड़ी कुशवाह, होरीलाल उपाध्याय, सोनू, रणजीत चौधरी, प्रशांत शर्मा, उमेश उपाध्याय, निरंजन सिंह, बाबूलाल बाल्मीकि, बच्चू ठाकुर, पिंकी कुशवाह, बॉबी गोला, दीवान सिंह, अनिल चौधरी, राजकुमार, देवो चौधरी, सुरेश चौधरी, घनश्याम सिंह, काशीराम, विजय चौधरी, लाला, तोती पंडित, अरब सिंह, हाकिम सिंह और हरिओम चौधरी आदि शामिल रहे।
Bottom of Form
Bottom of Form