एत्मादपुर में हाईवे पर हो रही मारपीट और होमगार्ड की निष्क्रियता। बरहन चौराहे की हकीकत कैमरे में कैद।
आगरा। एत्मादपुर में कानून व्यवस्था की पोल खोलता हुआ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बरहन चौराहे पर मेन हाईवे पर खुलेआम मारपीट होती नजर आ रही है। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि मारपीट के वक्त चौराहे पर होमगार्ड तैनात थे, लेकिन वे डंडेबाजी करते युवाओं को रोकने में लाचार दिख रहे थे।
एत्मादपुर में हाईवे पर खुलेआम गुंडागर्दी, होमगार्ड तमाशबीन थे और पुलिस नदारद
मारपीट करने वाले शख्स के हाथ में डंडा साफ़ नजर आ रहा है और इसके बावजूद, होमगार्ड मूकदर्शक बना रहा। ये पूरा तमाशा हाईवे पर ट्रैफिक के बीच हो रहा था, जिससे आवाजाही में बाधा उत्पन्न हुई।
बरहन चौराहा एत्मादपुर थाना क्षेत्र का प्रमुख ट्रैफिक प्वाइंट है, जहां आए दिन जाम की समस्या रहती है। ऐसी संवेदनशील जगह पर स्थानीय पुलिस की अनुपस्थिति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। होमगार्ड न तो मारपीट रोक पाए, न ही यातायात नियंत्रण कर पाए। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। यहां अक्सर जाम लगता है, लेकिन पुलिस की गश्त या सतर्कता न के बराबर रहती है।