विजन 2047, सशक्त संगठन और चुनावी तैयारी,आगरा की भाजपा बैठक ने तय किया बड़ा रोडमैप

आगरा। ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर आज जलसा रिजॉर्ट, फतेहाबाद रोड, आगरा में ब्रज क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी तथा सदस्य संसदीय बोर्ड डॉ. के. लक्ष्मण ने आगामी चुनावी परिदृश्य, संगठनात्मक मजबूती और उत्तर प्रदेश की भावी विकास योजनाओं पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

Nov 20, 2025 - 20:48
 0
विजन 2047, सशक्त संगठन और चुनावी तैयारी,आगरा की भाजपा बैठक ने तय किया बड़ा रोडमैप
बैठक को संबोधित करते भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण ।

ओबीसी मोर्चा की प्रदेश स्तरीय रणनीतिक बैठक में ‘विकसित यूपी 2047’ का रोडमैप मजबूती से पेश, डॉ. के. लक्ष्मण ने दिया विजन, संगठन हुआ ऊर्जा से भरपूर


आगरा। ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर आज जलसा रिजॉर्ट, फतेहाबाद रोड, आगरा में ब्रज क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी तथा सदस्य संसदीय बोर्ड डॉ. के. लक्ष्मण ने आगामी चुनावी परिदृश्य, संगठनात्मक मजबूती और उत्तर प्रदेश की भावी विकास योजनाओं पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

मुख्य वक्ता डॉ. के. लक्ष्मण ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास किया है। अपराध नियंत्रण, आर्थिक प्रगति, महिला सुरक्षा, निवेश वृद्धि, आठ एक्सप्रेस-वे, स्मार्ट शहर, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और डिजिटल गवर्नेंस प्रदेश की विकास गाथा को नए आयाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि “विकसित उत्तर प्रदेश – विजन 2047” केवल एक दस्तावेज नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के नागरिकों के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव लाने का संकल्प है।

विजन 2047 के तीन प्रमुख मिशन

डॉ.  लक्ष्मण ने बताया कि समग्र विकास के तहत हर नागरिक तक घर, पानी, बिजली, स्वास्थ्य जैसी मूल सेवाओं की उपलब्धता का लक्ष्य है। आर्थिक नेतृत्व के जरिए  उद्योग, कृषि और सेवा क्षेत्र को राष्ट्रीय व वैश्विक स्तर पर सशक्त बनाना और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के तहत परंपरा और आधुनिकता के संयोजन से सामाजिक-सांस्कृतिक समृद्धि करना सरकार का उद्देश्य है। विजन 2047 के तहत तीन थीम अर्थशक्ति, सृजन शक्ति, और जीवन शक्ति तय की गई हैं।  अर्थशक्ति के जरिए निवेश और रोजगार के अवसरों में वृद्धि, सृजन शक्ति के माध्यम से  शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार तथा जीवन शक्ति थीम के माध्यम से स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक कल्याण का लक्ष्य है। 

विपक्ष पर जोरदार हमला

डॉ. लक्ष्मण ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनके शासनकाल में भ्रष्टाचार, अपराध, कमजोर कानून-व्यवस्था और नीतिगत असफलताओं के कारण प्रदेश पिछड़ गया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के नेतृत्व में अपराध दर 85% तक कम हुई है, निवेश रिकॉर्ड स्तर पर है और उत्तर प्रदेश अब देश का विकास मॉडल बन चुका है।

डॉ. लक्ष्मण द्वारा प्रस्तुत प्रमुख आर्थिक आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि यूपी जीएसडीपी 2023–24 में ₹25.48 लाख करोड़, 2022–23 में  ₹22.58 लाख करोड़ और 2024–25 में अनुमानित वृद्धि दर 11.6% (राष्ट्रीय औसत 9.6% से अधिक) है। उत्तर प्रदेश में  71.65 लाख से अधिक आईटीआर फाइलर बढ़ती आर्थिक सक्रियता की गवाही दे रहे हैं। एक्सप्रेसवे, मेट्रो, एयरपोर्ट निर्माण और स्वच्छ भारत अभियान के तहत करोड़ों शौचालय निर्मित हो रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि यूपी में बुनियादी ढांचों का तीव्र विस्तार हो रहा है। 

बैठक का राजनीतिक महत्व

ब्रज क्षेत्र की यह बैठक आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों की दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है। संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने, बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ सुनिश्चित करने तथा ओबीसी समुदाय तक भाजपा की योजनाओं के प्रभाव को विस्तार देने की रणनीतियों पर भी चर्चा हुई। बैठक का उद्देश्य ब्रज क्षेत्र में भाजपा के जनाधार को और सुदृढ़ करना था। बैठक में ब्रज क्षेत्र के सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला प्रवासी, सांसद, विधायक, राज्यसभा सदस्य, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका/नगर पंचायत चेयरमैन सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य रूप से उपस्थित रहे

राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा राजकुमार चाहर, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, ब्रज बहादुर उपाध्याय, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, अंजुला माहौर, डीपी भारती, संजीत अग्रवाल, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अशोक कटारिया, देवेंद्र सिंह, विनोद अग्रवाल, पूरन  प्रकाश, वीरेंद्र सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष प्रशांत पूनिया, आलोक गुप्ता, अनिल चौधरी, हेमेंद्र शर्मा, अवधेश रावत, राहुल चौधरी, ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवल तिवारी, वीरेंद्र अग्रवाल, अशोक पिप्पल , विनोद चौधरी, विधायक जीएस धर्मेश, रानी पचालिका, विधायक छोटेलाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह शाक्य ने की तथा संचालन ब्रज क्षेत्र महामंत्री राकेश मिश्रा ने किया। समापन भाषण ब्रज क्षेत्र प्रभारी संतोष सिंह ने दिया।