आगरा में गूंजे एकता–अखंडता के स्वर, उत्तर विस क्षेत्र में निकाली गई सरदार पटेल को समर्पित भव्य पदयात्रा
आगरा। आगरा महानगर की उत्तर विधानसभा क्षेत्र में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को भव्य एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव का सशक्त संदेश दिया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया।
आगरा। आगरा महानगर की उत्तर विधानसभा क्षेत्र में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को भव्य एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव का सशक्त संदेश दिया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया।
पद यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा कार्यकर्ताओं ने तिरंगे झंडे और सरदार पटेल के चित्र हाथों में लेकर पूरे जोश और उमंग के साथ पदयात्रा में सहभागिता की। बैंड-बाजों की धुनों पर देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। पदयात्रा का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, शिवशंकर शर्मा, टीएन अग्रवाल, अरुण पाराशर, ओमप्रकाश सागर सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने “भारत माता की जय” और “सरदार पटेल जिंदाबाद” जैसे नारों के साथ किया। यात्रा कुशवाह बगीची तोता का ताल से प्रारंभ होकर मदिया कटरा, आलमगंज, लोहामंडी चौराहा से होते हुए सरदार पटेल बगीची, जगदीशपुरा रोड पर संपन्न हुई।
रास्तेभर हुआ भव्य स्वागत
पदयात्रा के मार्ग में व्यापारिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, कुर्मी समाज, जैन समाज, वैश्य समाज, कुशवाह समाज, जाटव समाज, मुस्लिम समाज, वाल्मीकि समाज सहित विभिन्न समुदायों द्वारा दुपट्टा पहनाकर, माल्यार्पण और पुष्पवर्षा के माध्यम से यात्रार्थियों का भव्य स्वागत किया गया। इससे पूरे मार्ग में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
सरदार पटेल की नीतियों को किया याद
पदयात्रा के समापन पर जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में लोकसभा और विधानसभा स्तर पर सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पदयात्राएँ निकाली जा रही हैं। यह राष्ट्र निर्माता सरदार पटेल को जन–जन तक पहुँचाने का ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल भारतीय अखंडता, एकता और जनभागीदारी के सच्चे नायक थे।
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने 565 रियासतों को जोड़कर आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी। विभाजन के समय पाकिस्तान से आए लाखों हिंदू–सिख शरणार्थियों के पुनर्वास में उनका भूमिका अस्मरणीय है। भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नई पीढ़ी को सरदार पटेल के जीवन से जोड़ने का संकल्प लिया गया है ताकि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना और सुदृढ़ हो।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
पदयात्रा में डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, कमल सिंह वाल्मीकि, वैभव जैन, विजय भदौरिया, नवल तिवारी, हरी बाबू, महेश शर्मा, नीरज गुप्ता, राहुल सागर, नवीन गौतम, शरद चौहान, ललित चतुर्वेदी, दीपक ढल, रोहित कत्याल, अमित पटेल, राहुल जैन, योगेश दिवाकर, शिव शैलेंद्र सिंह, राकेश शर्मा, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, अनुराग चतुर्वेदी, निरंजन सिंह, पूजा बंसल, प्रवीणा राजावत, गौरव शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।