शीतलहर में राहत की गर्माहट, विजय शिवहरे ने निभाया ‘नर सेवा, नारायण सेवा’ का संकल्प
आगरा। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप के बीच राज्य आपदा मोचक निधि के अंतर्गत निराश्रित, असहाय एवं कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को राहत पहुंचाने हेतु कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल में भाजपा एमएलसी एवं प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने स्वयं उपस्थित होकर जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किए और उनका कुशलक्षेम जाना।
राज्य आपदा मोचक निधि से जरूरतमंदों को कम्बल वितरण
आगरा। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप के बीच राज्य आपदा मोचक निधि के अंतर्गत निराश्रित, असहाय एवं कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को राहत पहुंचाने हेतु कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल में भाजपा एमएलसी एवं प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने स्वयं उपस्थित होकर जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किए और उनका कुशलक्षेम जाना।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े उन लोगों तक सहायता पहुंचाना रहा, जिनके लिए शीतलहर जीवन-यापन की बड़ी चुनौती बन जाती है। “नर सेवा, नारायण सेवा” के भाव के साथ आयोजित इस सेवा कार्य ने ठंड से जूझ रहे लोगों को न केवल राहत दी, बल्कि शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति विश्वास को भी सुदृढ़ किया।
इस अवसर पर श्री विजय शिवहरे ने कहा कि शीतलहर जैसी आपदा के समय गरीब, असहाय और कमजोर वर्ग की सेवा करना हमारा नैतिक और सामाजिक कर्तव्य है। राज्य सरकार जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी परिस्थिति में जरूरतमंदों को अकेला नहीं छोड़ेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि ऐसे जनसेवी कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि हर जरूरतमंद तक समय पर सहायता पहुंच सके।
कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद राम धाकड़ जी, भाजपा नेता नितेश शिवहरे, समाजसेवी बॉबी शिवहरे जी, उमंग शिवहरे जी, धर्मेंद्र धाकड़, समाजसेवी ओम प्रकाश गर्ग, हर्षित शिवहरे, हिमांशु प्रजापति, मनोज माहौर, भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवा कार्य को सफल बनाया और जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत की मुस्कान लौटाई।