ट्रंप पर जब 90 केस थे और जेल जाने का खतरा था, तब आगरा से हुई थी उनके राष्ट्रपति बनने की भविष्यवाणी

आगरा। क्या कोई सोच सकता था कि जो डोनाल्ड ट्रंप साल भर पहले 90 मुकदमों में फंसे हुए थे और जिन पर जेल जाने का खतरा मंडरा रहा था, वे अमेरिका के राष्ट्रपति चुन लिए जाएंगे। हम और आप तो ऐसा नहीं सोच सकते थे, लेकिन अपने ही शहर आगरा में एक इससे ज्योतिषाचार्य हैं जिन्होंने 9 दिसंबर 2023 में ही यह भविष्यवाणी कर दी थी कि ट्रंप अमेरिका के अगले राष्ट्रपति होंगे।

Nov 7, 2024 - 14:25
Nov 9, 2024 - 10:42
 0
ट्रंप पर जब 90 केस थे और जेल जाने का खतरा था, तब आगरा से हुई थी उनके राष्ट्रपति बनने की भविष्यवाणी

-आगरा के ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद मिश्र ने एक साल पहले बता दिया था कि राष्ट्रपति चुने जाएंगे ट्रंप

ये ज्योतिषाचार्य हैं डॉक्टर अरविंद मिश्र। डॉक्टर अरविंद मिश्र समय समय पर भविष्यवाणी करते रहते हैं। डॉक्टर मिश्र ने डोनाल्ड ट्रंप के बारे में पिछले साल दिसंबर में तब भविष्यवाणी की थी जब उन्होंने राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने का मन बनाया ही था। नवंबर 2023 मे वे प्रत्याशी घोषित किए गए थे। 

ट्रंप तब अमेरिका में 90 मुकदमों को फेस कर रहे थे। सभी को लग रहा था कि उन्हें जेल जाना पड़ेगा। उस समय डॉक्टर अरविंद मिश्रा ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि ट्रंप मुकदमा संबंधी समस्त बाधाओं को पार कर अपनी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी तय कराएंगे और भारी बहुमत से चुनाव भी जीतेंगे। एक साल पहले की यह भविष्यवाणी ट्रंप की जीत के साथ सच साबित हो गई है।

डॉक्टर अरविंद मिश्र ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप का लग्नेश सूर्य दशम भाव में  राहु के साथ स्थित है,  जिससे सूर्य और राहु बहुत ही शक्तिशाली बन गए हैं।इस सूर्य ने उन्हें धनाढ्य बड़ा उद्योगपति,  अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध दिलाई है। इसी सूर्य राहु के योग के कारण ये रिपब्लिकन पार्टी द्वारा 2 नवंबर 2024 के चुनाव में राष्ट्रपति के उम्मीदवार बनाए गए। 

उन्होंने बताया कि द्वितीयेश व लाभेश बुध लाभ भाव में स्थित हैं जो धन संपत्ति के बारे में बहुत बड़ा योग है। ट्रंप इस समय पांच मिलियन डॉलर से अधिक संपत्ति के मालिक हैं।  यह विश्व के 400 धनाढ्य व्यक्तियों में से एक हैं। पराक्रमेश राजेश शुक्र व्यय भाव में राज योग कारक माने जाते हैं,  लेकिन यह षष्ठेश और सप्तमेश शनि के साथ कुछ विषयों में अच्छा नहीं है। इसी कारण उनकी कंपनियां अब तक चार बार ऋण की किश्त न  चुका पाने के कारण दिवालिया घोषित हो चुकी हैं साथ ही उन पर 90 के लगभग केस दर्ज हुए हैं। जेल जाने तक की संभावना बन गई थी।

डॉक्टर अरविंद मिश्र ने बताया कि चतुर्थेश भाग्येश मंगल लग्न में पाराशरी राज योग बना रहा है,  जिसकी वजह से ट्रंप अमेरिका के बहुत बड़े व्यवसाई बने हैं और पूर्व में राष्ट्रपति भी रह चुके हैं। व्ययेश चंद्रमा अपनी नीच राशि में केतु के साथ चतुर्थ स्थान में विपरीत राज योग कारक है,  क्योंकि यह बहुत कमजोर हो गया है और इसका नीच भंग नहीं हुआ है।  

इसी कारण यह रियल स्टेट होटल , टीवी, विज्ञापन, गोल्फ, रियलिटी शो, मनोरंजन आदि क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। पंचमेश और अष्टमेश बृहस्पति द्वितीय भाव में स्थित होकर अपनी मीन राशि  और दशम भाव को देख रहा है, जो एक व्यवसाय के लिए बहुत अच्छा है।

व्यवसाय की दृष्टि से फोर्ब्स पत्रिका ने इन्हें विश्व भर के 400 धनी व्यक्तियों में सम्मिलित किया है।  इनकी कुंडली में तीन ग्रह बहुत शक्तिशाली बन गए हैं।  मंगल, शनि, बृहस्पति अपनी-अपनी राशियों को देख रहे हैं। इन्होंने अब तक 18 पुस्तक लिखी हैं,  जिसमें से 15 पुस्तक बेस्ट सेलर की श्रेणी में आती हैं। षष्ठेश और सप्तमेश शनि व्यय भाव में शुक्र के साथ स्थित है। 

इनका दांपत्य जीवन अच्छा नहीं कहा जा सकता। उनके तीन विवाह हुए हैं और दो बार तलाक हो चुके हैं। पांच संताने हैं। अष्टमेश बृहस्पति द्वितीय भाव में अच्छा है। भाग्येश, सुखयेष मंगल लग्न में बहुत अच्छा है। यह पाराशरी राज योग बना रहा है । इसी कारण यह उच्च कोटि के व्यवसाई, साहसी, पराक्रमी और क्रोधी व्यक्ति हैं। 

इस योग के कारण यह संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पुनः बने हैं। दशमेश पराक्रमेश शुक्र योग कारक है जो इन्हें सार्वभौतिक सुख सुविधा देने वाला है। दशम भाव में सूर्य और राहु की युति योग कारक हैं । राहु सूर्य ने उन्हें उच्च पद दिलाने वाला योग बनाया है।  व्यय भाव में शुक्र राज योग कारक है, लेकिन साथ में बैठा शनि अच्छा नहीं है,। इसी शनि की वजह से व्यापार में रुकावटें, धन हानि, दिवालियापन आदि की स्थिति आती रहती है। 

डॉक्टर अरविंद मिश्र के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप की वर्तमान में बृहस्पति की महादशा 14 नवंबर 2016 से 14 नवंबर 2032 तक प्रभावी है,  जिसमें शुक्र का अंतर 26 /9 /2024 से 26 /5 /2027 तक प्रभावी है। शुक्र के अंतर में शुक्र का प्रत्यंतर वर्तमान में चल रहा है, जो 6/3/2025 तक चलेगा।

वर्तमान में बृहस्पति वृष राशि में इनकी कुण्डली में दशम भाव, शनि कुंभ राशि में सप्तम भाव, राहु अष्टम भाव में मीन राशि,  केतु द्वितीय भाव और मंगल नीच राशि कर्क में गोचर कर रहा है । सूर्य भाग्य स्थान को देख रहा है। इनकी विजय के दिन चंद्रमा धनु राशि में था जो इनकी कुंडली के हिसाब से लाभ भाव का चंद्रमा था, जिसके कारण उनको महान विजय प्राप्त हुई है।

पहले सच साबित हुई हैं ये भविष्यवाणी

डॉ अरविंद मिश्रा की इससे पहले भी कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। उन्होंने क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम की जीत की भविष्यवाणी बहुत पहले ही कर दी थी। इसी प्रकार 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की उनकी भविष्यवाणी भी सच साबित हुई। 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से कई महीने पहले ही डॉक्टर मिश्रा ने भविष्यवाणी की थी कि भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा और योगी आदित्यनाथ दोबारा यूपी के मुख्यमंत्री बनेंगे।

SP_Singh AURGURU Editor