मोदी से अचानक मिले योगी तो चर्चाएं शुरू हो गईं

Nov 3, 2024 - 22:04
 0
मोदी से अचानक मिले योगी तो चर्चाएं शुरू हो गईं

लखनऊ/नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अचानक दिल्ली दौरे पर पहुंचे। यहां पीएम नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात हुई, जिसके बाद वह पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले। सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी और सीएम योगी के बीच करीब सवा घंटे तक बात हुई। सीएम योगी आदित्यनाथ का यह दौरा ऐसे वक्त पर हुआ, जब राज्य की नौ सीटों मीरापुर (मुजफ्फरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), गाजियाबाद, खैर (अलीगढ़), करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर), फूलपुर (प्रयागराज), कटेहरी (अंबेडकर नगर) और मझवां (मिर्ज़ापुर) में उपचुनाव हो रहे हैं। सियासी गलियारों में इस मुलाकात के मायने तलाशने की कवायद जारी है।

माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश भाजपा के लिए खासा है। बकी निगाहें उपचुनाव पर टिकी हुई हैं। जिस तरह लोकसभा चुनाव में बीजेपी को यूपी में नुकसान हुआ है, ये सब बातों को ध्यान में रखते हुए सीएम योगी को दिल्ली दरबार बुलाया गया होग। जिस तरह बटेंगे तो कटेंगे का नारा दिया गया और एक सकारात्मक माहौल बना उसे लेकर भी मंत्रणा के लिए दिल्ली आ सकते हैं।

वैसे तो उपचुनाव को लेकर सारी रणनीतियां पहले ही तय हो चुकी है। ऐसे में यूपी के मुखिया के दिल्ली आने की वजह कुछ और भी हो सकती है। यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल होने हैं। इसके अलावा पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव होना है और क्योंकि योगी आदित्यनाथ दल के बड़े नेताओं में से एक हैं और देश के सबसे बड़े राज्य के सीएम हैं तो पार्टी किसी संभावित चर्चा के लिए उन्हें बुला सकती है। 


बताया यह भी जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच बात नहीं बन रही है।यूपी कुछ ऐसी बैठकें हुईं जिसमें मुख्यमंत्री तो गए लेकिन दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य नहीं गए। कथित मनमुटाव को लेकर तब मामला ठंडा पड़ गया था। संभव है कि उपचुनाव से पहले इस मामले के निपटारे के लिए भी योगी दिल्ली गए हों। 

वैसे इस दौरे को लेकर यूपी के सियासी हलकों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

SP_Singh AURGURU Editor