VIDEO NEWS : जान पर खेलकर गांव के ऊपर क्रैश हुए विमान को आबादी से बाहर कैसे ले गए विंग कमांडर ? एक और प्रत्यक्षदर्शी

आगरा। इंडियन एयरफोर्स का मिग 29 विमान बीते कल शाम 4 बजे जब बघा सोनिगा के ऊपर मंडरा रहा था, तब समूचा गांव अनहोनी की आशंका से घबरा उठा था। लोगों को लग रहा था कि साक्षात मौत उनके गांव पर गिरने वाली है, लेकिन पायलट ने न केवल गांव को बचा लिया अपितु अपनी भी जान बचा ली।

Nov 5, 2024 - 14:13
Nov 5, 2024 - 14:20
 0

बघा सोनिगा के रूप किशोर उन युवाओं में से एक हैं जो पैराशूट से खेत में लैंड करने वाले पायलट विंग कमांडर एम मिश्रा के पास पहुंचे थे। बकौल, रूप किशोर विंग कमांडर एम मिश्रा ने उन लोगों से बातचीत करते हुए कहा था कि विमान गांव में भी गिर सकता था, लेकिन वह किसी तरह इसे गांव से थोड़ी दूरी तक लाए और इसके साथ ही खुद भी पैराशूट से जंप लगाकर जलते विमान से बाहर आ गए। 

अपने पास पहुंचे गांव के युवाओं से बातचीत में विंग कमांडर मिश्रा ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह आज बच पाएंगे। भगवान का शुक्र है कि वह खुद भी बचे और गांव भी बचा लिया।

SP_Singh AURGURU Editor