अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं को किया सम्मानित
मुख्य चुनाव आयुक्त की मां सत्यवती गुप्ता को भी किया गया सम्मानित

आगरा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला आगरा की ओर से बल्केश्वर स्थित सकारात्मक भवन पर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया । शुभारम्भ मुख्य अतिथि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र गुप्ता की माताश्री सत्यवती गुप्ता ने दीप जलाकर किया।
ब्रज प्रान्त अध्यक्ष वीके अग्रवाल ने बताया कि शहर की जो महिलाएं समाज में साहित्यिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, पर्यावरण, शिक्षा, चिकित्सा, जागरूकता जैसे क्षेत्र में योगदान कर सदैव सेवा के लिए तत्पर रहती हैं, ऐसी 14 महिलाओ को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मानित किया गया है।
जिलाध्यक्ष पार्षद मुरारीलाल गोयल ने कहा कि महिला दिवस सम्मान से सत्यवती गुप्ता, रीता अग्रवाल, बीना अग्रवाल, उषा बंसल, गुपमा गुप्ता, बबिता पाठक, डॉ. मंजू गुप्ता, डॉ रमा वर्मा, निशिराज जैन, दुर्गेश शर्मा, दीया सेवकानी, ललिता करमचंदानी और डॉ मंजू लता शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है। मंच संचालन आशा अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर ब्रज प्रान्त महिला संयोजक मधुबाला अग्रवाल, जिला महिला संयोजक सुमन गोयल, जिला कौषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, डॉ. अंजू दियालानी, डॉ. मनिंदर कौर, अशोक बाबू गुप्ता, रामप्रकाश अग्रवाल, हरिओम गोयल आदि मौजूद रहे।