आगरा में धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ योगी यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन, फांसी की सजा की मांग
आगरा। धर्मांतरण और लव जिहाद के मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर योगी यूथ ब्रिगेड ने आज आगरा के जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए आरोपियों को फांसी देने की मांग की।
प्रदर्शन में कार्यकर्ता हाथों में भगवा झंडे, पोस्टर लिए नारेबाज़ी करते हुए पहुंचे। लव जिहाद बंद करो, धर्मांतरण के आरोपियों को फांसी दो, जय श्रीराम और भारत माता की जय.. जैसे नारों से मुख्यालय गूंज उठा।
ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने कहा कि देश में विदेशी फंडिंग के बल पर हिंदू बेटियों को आतंकवाद की ओर धकेलने का षड्यंत्र चल रहा है। प्रदेश मंत्री योगी शंभूनाथ महाराज ने केंद्र सरकार से लव जिहाद और धर्मांतरण पर कठोर कानून बनाने की मांग की, ताकि आरोपियों को कड़ी सजा दी जा सके।
लव जिहाद और धर्मांतरण पर केंद्र सरकार द्वारा कानून बनाया जाए। आगरा और बलरामपुर के धर्मांतरण मामलों के आरोपियों को फांसी दी जाए। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और जमीयत उलेमा-ए-हिंद पर प्रतिबंध लगाया जाए। मौलाना अरशद मदनी और खालिद सैफुल्लाह रहमानी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो। अवैध मस्जिदों और मदरसों पर प्रतिबंध लगे।
प्रदर्शन में कुंवर अजय तोमर, योगी शंभूनाथ महाराज, रोहित पाराशर, जितेंद्र धाकड़, सोनू शर्मा, अर्जुन उपाध्याय, नरेश प्रजापति, शिवम तोमर, मुनेंद्र सिंह, भरत भावसर, श्यामवीर कश्यप, योगेश वर्मा, लाल सिंह, विपिन वर्मा और प्रमोद वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Bottom of Form