करंट ने छीनी मुस्कान, जवान सिपाही की केसीआर टाउन में दर्दनाक मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

आगरा। ग्वालियर रोड स्थित थाना मलपुरा क्षेत्र के ककुआ चौकी अन्तर्गत केसीआर टाउन में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कमिश्नरेट आगरा पुलिस लाइन में तैनात सिपाही निखिल मोतला (लगभग 29 वर्ष) की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ, जब अचानक पानी की रोड में करंट उतरने से निखिल उसकी चपेट में आ गए।

Dec 4, 2025 - 19:44
 0
करंट ने छीनी मुस्कान, जवान सिपाही की केसीआर टाउन में दर्दनाक मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर
निखिल मोतला का फाइल फोटो ।

पुलिस लाइन में तैनात था सिपाही निखिल मोतला

आगरा। ग्वालियर रोड स्थित थाना मलपुरा क्षेत्र के ककुआ चौकी अन्तर्गत केसीआर टाउन में गुरुवार  दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कमिश्नरेट आगरा पुलिस लाइन में तैनात सिपाही निखिल मोतला (लगभग 29 वर्ष) की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ, जब अचानक पानी की रोड में करंट उतरने से निखिल उसकी चपेट में आ गए।

मूल रूप से दादरी पोस्ट सकोती टांडा, थाना दौराला, जिला मेरठ के रहने वाले निखिल कई वर्षों से आगरा में तैनात थे। इससे पहले वह थाना मलपुरा व ककुआ चौकी पर भी ड्यूटी कर चुके थे।

अचानक करंट की चपेट में आया निखिल

स्थानीय लोगों के अनुसार निखिल रोज की तरह घर के अंदर  मौजूद थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आकर गिर पड़े। उनकी चीख सुनकर घटनास्थल पर मौजूद साथी आशीष और पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निखिल को गंभीर हालत में नवभारत हॉस्पिटल, ग्वालियर रोड ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर फैलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों को दी गई सूचना, पुलिस महकमे में शोक

थाना मलपुरा प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने भावुक होते हुए कहा कि निखिल बेहद सरल, अनुशासित और मिलनसार स्वभाव के थे। उनका यूं  जाना हम सभी के लिए अत्यंत दुखद है। पुलिस ने निखिल के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।