आपके सितारेः रविवार, 02 अगस्त 2026 का राशिफल और सोमवार, 03 अगस्त 2026 का पंचांग
02 अगस्त, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 03 अगस्त, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- जिस काम का लंबे समय से इंतजार था, वह आज पूरा हो जाएगा। इसके लिए बड़ा भाई मदद कर सकता है। नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। माता-पिता की सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। दांपत्य जीवन पहले की अपेक्षा काफी सुखद रहेगा। व्यापार में लाभ होने के शुभ संकेत हैं।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- वृष राशि वालों के लिए दिन खास रहने वाला है। सामाजिक तथा पारिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से थकान रहेगी। इसलिए व्यवस्थित रूप से कार्यों की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें। योजनाओं तथा गतिविधियों को गुप्त रखना लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए दिन उत्तम है।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- समय उपलब्धियों वाला रहेगा। पूरी मेहनत और ऊर्जा कार्यों के प्रति लगाएं। किसी व्यवसायी के साथ लड़ाई-झगड़े जैसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए गुस्से पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुखद समय बीतेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा और आपसी संबंध सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। सामाजिक गतिविधियों में योगदान से मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यक्तिगत काम काफी हद तक सुचारू रूप से पूरे हो जाएंगे। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव की योजना बनेगी। किसी से भी बेवजह उलझने से बचना चाहिए।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- दिन अच्छा रहने वाला है। किसी अपरिचित व्यक्ति से ज्यादा घुलने-मिलने से बचने का प्रयास करें। बहुत ज्यादा आत्मकेंद्रित होना और अहंकार की भावना आपसी संबंधों में मतभेद पैदा कर सकती है, इसलिए स्वभाव में बदलाव जरूरी होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। धर्म-कर्म कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- दिन अनुकूल रहने वाला है। व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और रहन-सहन के प्रति सजगता दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगी। अटके हुए काम को पूरा करने के लिए उचित समय है। किसी योजना को लागू करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। यात्रा का विचार बनने पर स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- लक्ष्य निर्धारित करने के लिए नई योजना बनाएंगे, जो भविष्य में कारगर साबित होगी। स्वास्थ्य संबंधी हल्की परेशानी की वजह से आलस और सुस्ती रह सकती है, जिसका असर कार्यप्रणाली पर पड़ सकता है। धार्मिक यात्रा का मन बनेगा। स्वभाव पहले की अपेक्षा विनम्र रहेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर अनुभवी व्यक्ति से परामर्श लेंगे।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- छात्रों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। अधिकतर समय परिवार के साथ बीतेगा और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी से खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। महत्वपूर्ण कार्य के लिए करीबी मित्र की मदद लेंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- किसी भी काम को सावधानीपूर्वक करें। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकता है। व्यापारियों के लिए दिन आर्थिक रूप से बेहतर रहेगा और अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। विद्यार्थी करियर के बारे में गुरु से मार्गदर्शन ले सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। नए आभूषण खरीदने का विचार बन सकता है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग यदि नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो प्रयास कर सकते हैं, लाभ मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी नोकझोंक रिश्तों में नजदीकियां बढ़ाएगी। समय का सही इस्तेमाल करेंगे और हर काम लगन से करने की इच्छा रहेगी। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमेला | भाग्यशाली अंक- 8
कुंभ :- प्रतिद्वंद्वी परेशान नहीं करेंगे और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े मित्र का सहयोग लाभदायक साबित होगा। उनके साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श होगा। दोस्तों के साथ रोमांचक यात्रा हो सकती है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में सहयोग से मान-सम्मान बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- व्यापार के कुछ मामलों में अचानक लाभ हो सकता है। आमदनी का नया स्रोत मिलेगा। जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने का प्रयास करने से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति बढ़ता विश्वास मानसिक सुख और शांति देगा। नवविवाहितों के जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-03 अगस्त 2026 का पंचांग-
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माह – श्रावण।
पक्ष – कृष्ण।
तिथि: पंचमी रात्रि 10:54 बजे तक उपरांत षष्ठी रहेगी।
चंद्र राशि: दिनरात मीन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 10:00 बजे तक उपरांत रेवती रहेगा।
योगः सुकर्मा रात्रि 09:13 बजे तक उपरांत धृति योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:58 बजे से 12:51 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 05:44 बजे।
सूर्यास्तः सायं 7:05 बजे।
राहूकालः प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहार: प्रथम श्रावण सोमवार व्रत, आदि पेरिक्कू, पंचक, गण्डमूल।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: चल रहे हैं।
मूल: रात्रि 10:00 बजे से प्रारम्भ।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।