आपके सितारेः मंगलवार, 05 अगस्त 2025 का राशिफल

05 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 02 अगस्त, 2025 का पंचांग भी।

Aug 4, 2025 - 22:18
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 05 अगस्त 2025 का राशिफल

मेष :- आर्थिक कार्य व्यापार में परस्पर सहयोग से स्थिति नियंत्रित बनाए रखेंगे। वरिष्ठों का साथ सानिध्य उत्साहित रखेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। तैयारी से आगे बढ़ें। शोध गतिविधियों में रुचि बढ़ाएंगे। बड़प्पन का भाव रखेंगे। कुल कुटम्ब से करीबी रखेंगे। आकस्मिकता बनी रह सकती है। सभी मामलों में अतिरिक्त सतर्कता बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल  भाग्यशाली अंक – 8

वृषभ :- सबका साथ सहयोग बना रहेगा। कामकाज में सतर्कता बनाए रहेंगे। प्रबंधकीय विषयों को मजबूती देने में मदद मिलेगी। उद्योग कार्यों में शुभ स्थिति बनाए रखेंगे। लाभकारी योजनाएं आगे बढ़ाएंगे। सभी का साथ और विश्वास पाएंगे। स्थायित्व के प्रयास पूरे होंगे। दाम्पत्य में सुख सौख्य रहेगा। दैहिक संकेतों पर ध्यान दें। नियमों की अनदेखी से बचें।
भाग्यशाली रंग – बैगनी  भाग्यशाली अंक – 5

मिथुन :- समय प्रबंधन मजबूत बना रहेगा। कला कौशल के कार्यों में गति बढ़ाएंगे। पेशेवर मामले संवार पाएंगे। सीख सलाह पर ध्यान देंगे। खर्च की अधिकता बनी रह सकती है। जिद में न आएं। अफवाह से बचें। सतर्कता और सजगता से आगे बढ़ेंगे। विविध प्रयासों में सहजता बनाए रखेंगे। नौकरीपेशा अपेक्षित प्रदर्शन बनाए रखेंगे। कामकाज में सक्रियता लाएंगे।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी  भाग्यशाली अंक – 1

कर्क :- आस्था और विश्वास से आगे बढ़ते रहेंगे। प्रेम स्नेह और मित्र संबंध बढ़ाने पर जोर रहेगा। मन की बात प्रियजन से साझा करेंगे। महत्वपूर्ण विषयों में उमंग उत्साह बना रहेगा। मूलभूत शिक्षा में रुचि बढ़ेगी। साख प्रभाव में वृद्धि होगी। संतान से सुखकर सूचना मिल सकती है। प्रतियोगिता में जीत पर बल रहेगा। बौद्धिक प्रयास बेहतर होंगे।
भाग्यशाली रंग – भूरा  भाग्यशाली अंक – 2

सिंह :- करियर व्यापार में अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन रहेगा। घरवालों से स्नेह और विश्वास बढ़ाएं। विविध कार्यों में उतावलेपन से बचें। आर्थिक विषयों में सूझबूझ दिखाएंगे। भावुकता में आकर अतार्किक फैसले लेने से बचें। वाणी व्यवहार में विनम्रता दिखाएं। व्यक्तिगत प्रयासों में पहल बनाए रखेंगे। प्रबंधन पर फोकस रहेगा। निजी मामलों में मिश्रित स्थिति बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग – लाल  भाग्यशाली अंक – 5

कन्या :- साहस संपर्क से करियर व्यापार में सकारात्मकता भरेंगे। वाणिज्यिक प्रयासों में सहज रहेंगे। विस्तारकार्य पर फोकस रखेंगे। विविध मामले पक्ष में बनेंगे। अधिकारियों से सहयोग बढ़ेगा। सामाजिकता पर जोर रहेगा। बंधुबांधवों पर ध्यान देंगे। वाणी व्यवहार सुधार पर रहेगा। सहकार पर जोर रहेगा। पेशेवर सफलता पाने में मदद मिलेगी। बड़ों का आदर बनाए रखेंगे।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा  भाग्यशाली अंक – 3

तुला :- घर परिवार में सुख सामंजस्य बना रहेगा। रक्तसंबंधियों से तालमेल बढ़ाएंगे। अपनों की खुशियों में शामिल होने की कोशिश होगी। निजी मामलों में रुचि बढ़ेगी। कार्य व्यवसाय में सहज सफलता मिलेगीं। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। बड़ी उपलब्धि बन सकती है। परंपरागत व्यवसाय में उछाल रहेगा। चहुंओर इच्छित वातावरण का लाभ उठाएंगे।
भाग्यशाली रंग – क्रीम कलर  भाग्यशाली अंक – 7

वृश्चिक :- प्रिय संग सुखद पल बिताएंगे। सभी का साथ सहयोग पाएंगे। रचनात्मक अवसरों का लाभ उठाएंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। अपना पक्ष बेहतर ढंग से रख पाएंगे। प्रतिभा प्रदर्शन बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में उचित प्रस्ताव मिलेंगे। प्रियजनों के संग भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे। प्रेम स्नेह के प्रयास गति पाएंगे। निजी विषयों में सक्रियता आएगी।
भाग्यशाली रंग – बादामी  भाग्यशाली अंक – 6

धनु :- रिश्तेदारों व संबंधियों का भरोसा बनाए रखें। दिखावे व बड़बोलेपन से बचें। विपक्ष से सावधानी बढ़ाएं। न्यायिक मामलों में सक्रियता दिखाएंगे। विदेश की यात्रा संभव है। बजट व लेनदेन पर अंकुश बनाए रखें। बड़ों की सलाह से चलें। कामकाज में सहजता रहेगी। नीति नियम के अनुसार कार्य करेंगे। समभाव और सहकार पर जोर रखें।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला  भाग्यशाली अंक – 7

मकर :- कामकाजी वातावरण सकारात्मक रहेगा। पेशेवरों में सहयोग की भावना बढ़ेगी। करीबियों के सुख सम्मान का ध्यान रखेंगे। मित्रों में सामंजस्यता बढ़ेगी। रिश्तेदारों का घर आगमन होगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। प्रबंधन प्रशासन के कार्य बनेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक प्रयास सफल होंगे। करियर में अवसर बढ़ेंगे। विभिन्न प्रयासों में लाभ संवारेंगे।
भाग्यशाली रंग – धूमल  भाग्यशाली अंक – 10

कुम्भ :- कारोबारी गतिविधियों को बल मिलेगा। पेशेवरों को इच्छित सफलता मिलेगी। प्रबंधन पर जोर बढ़ाने का भाव रहेगा। सभी प्रसन्न व प्रभावित होंगे। विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। संपर्क एवं संचार बेहतर रहेगा। खानपान संवार पर रहेगा। कार्यव्यवस्था पर जोर देंगे। प्रशासनिक पक्ष बल पाएगा। पैतृक कार्यों में तेजी आएगी। सभी क्षेत्रों में साज संवार बनाए रखेंगे।
भाग्यशाली रंग – कत्थई  भाग्यशाली अंक – 18

मीन :- अधिकांश मामलों में इच्छित सफलता पाएंगे। कामकाजी व निजी असहजताएं दूर होंगी। कला कौशल पर जोर बढ़ाएंगे। भाग्य बल से परिणाम संवारेंगे। धार्मिक गतिविधियों से जुड़ाव रहेगा। लंबी एवं मनोरंजक यात्रा पर जाएंगे। महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होंगे। वरिष्ठों का सानिध्य बना रहेगा। अवसरों को भुनाएंगे। कामकाज में अच्छा प्रदर्शन बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग – नारंगी  भाग्यशाली अंक – 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788

-06 अगस्त 2025 का पंचांग-
वार: मंगलवार।
विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
माह/पक्ष: श्रावण मास - शुक्ल पक्ष।
तिथि: द्वादशी अपराह्न 02:08 बजे तक, तत्पश्चात त्रयोदशी रहेगी।
चंद्र राशि: धनु राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: मूल नक्षत्र अपराह्न 01:00 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।
योग: वैधृति प्रात: 07:18 बजे तक, तत्पश्चात विषकुम्भ योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदय: प्रातः 05:46 बजे।
सूर्यास्त: सायं 07:03 बजे।
राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
तीज-त्योहार: पुत्रदा एकादशी पारण, प्रदोष व्रत।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्रा: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: अपराह्न 01:00 बजे पर समाप्त।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor