आपके सितारेः शनिवार, 09 अगस्त 2025 का राशिफल

09 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 10 अगस्त, 2025 का पंचांग भी।

Aug 8, 2025 - 23:25
 0
आपके सितारेः शनिवार, 09 अगस्त 2025 का राशिफल

मेष:
भाग्य कार्यक्षेत्र में सफल और कामयाब बनाएगा। पिता से लाभ और सहयोग मिलेगा। नौकरी में दिन अनुकूल बीतेगा। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में सम्मान और सहयोग की प्राप्ति होगी। सगे संबंधियों से मिलने का मौका मिलेगा। सेहत के मामले में ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 8

वृषभ:
काम में सफलता मिलेगी। पूर्व में किए गए कार्य और निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। मेहनत का फल मिलेगा। आय के स्रोत में वृद्धि के संकेत हैं। कोर्ट-कचहरी का मामला है तो सफलता मिलने का योग है। जीवनसाथी को खुश करने के लिए उपहार भेंट करेंगे।
भाग्यशाली रंग: भूरा, भाग्यशाली अंक: 11

मिथुन:
कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी मानसिक परेशानी दे सकती है। पारिवारिक जीवन में रिश्तों को निभाने के लिए समय और धन खर्च करना होगा। बिजनेस के मामले में दिन अनुकूल रहेगा, कमाई में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: धानी, भाग्यशाली अंक: 3

कर्क:
कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। माता-पिता से लाभ और आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रबंधन क्षमता का प्रयोग लाभदायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग: मटमैला, भाग्यशाली अंक: 9

सिंह:
दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। नौकरीपेशा लोग कार्य में व्यस्त रहेंगे, शुभ परिणाम भी मिलेगा। किराना, मिठाई और खानपान से जुड़े कार्य में तेजी रहेगी। आर्थिक मामलों में खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 1

कन्या:
जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। कार्यक्षेत्र में काम सुचारू रूप से चलता रहेगा। किसी पूर्व परिचित या मित्र से लाभ हो सकता है। कोई चाहत पूरी हो सकती है। भाई-बहन अथवा जीवनसाथी के लिए उपहार ले सकते हैं, जिससे तालमेल और स्नेह बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 3

तुला:
दोस्तों से सहयोग मिलेगा लेकिन सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में व्यस्तता रहेगी और कार्य की सराहना भी होगी। खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है। वाणी को संयमित रखें। बच्चों की सेहत को लेकर तनाव संभव है।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2

वृश्चिक:
काम के प्रति समर्पण रहेगा, अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन प्राप्त होगा। किसी दूर रहने वाले सगे संबंधी का स्मरण होगा। सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में लाभ मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के कार्यों में सफलता मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग: गेरुआ, भाग्यशाली अंक: 1

धनु:
कारोबार में लाभप्रद दिन रहेगा। कोई अच्छी डील प्राप्त हो सकती है। साझेदारी के कार्य में सफलता मिलेगी। कामकाज के साथ कुछ पारिवारिक कार्यों को भी निपटाना होगा। जीवनसाथी के साथ शाम सुखद रहेगी। उपहार मिलने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9

मकर:
नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। सतर्क रहकर कार्य पर ध्यान देना होगा। व्यापार में पैसा कमाने के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। आर्थिक प्रयास सफल होंगे। निवेश से मुनाफा मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 3

कुंभ:
कार्य में कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा, पर संयम आवश्यक है। शिक्षा में भाग्य का सहयोग मिलेगा। दर्शन और आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग: कत्थई, भाग्यशाली अंक: 1

मीन:
आर्थिक प्रयासों का लाभ मिलेगा। बिजनेस में अच्छी कमाई होगी। नौकरी में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। पहचान का दायरा बढ़ेगा। पड़ोसियों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कार्य समय पर पूरे होंगे।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 2

- दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा | -मोबाइलः 9893118788

-10 अगस्त 2025 का पंचांग-

वारः रविवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: भाद्रपद मास - कृष्ण पक्ष।
तिथि: प्रतिपदा मध्याह्न 12:09 बजे तक, तत्पश्चात द्वितीया रहेगी।
चंद्र राशि: कुम्भ राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: धनिष्ठा नक्षत्र अपराह्न 01:52 बजे तक, तत्पश्चात शतभिषा नक्षत्र रहेगा।
योगः शोभन अर्द्धरात्रि 12:02 बजे तक, तत्पश्चात अतिगंड योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:57 बजे से मध्याह्न 12:50 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: द्विपुष्कर योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:48 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:59 बजे।
राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
तीज त्योहार: गायत्री जापम, भाद्रपद उत्तर प्रारम्भ।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः चल रहे हैं।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor