आपके सितारेः रविवार, 10 अगस्त 2025 का राशिफल
10 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 11 अगस्त, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- संपर्क का दायरा बढ़ेगा। शादी की बात चल रही है तो रिश्ता पक्का हो सकता है। घर में शुभ कार्यों का आयोजन हो सकता है। कुछ नई चीजें खरीदी जा सकती हैं। मित्रों और मेहमानों का भी घर पर आगमन हो सकता है। बिजनेस में जातकों की अच्छी कमाई होगी। कामों को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1
वृषभ :- भाई-बहनों के बीच तालमेल और सहयोग बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम पर ध्यान देंगे और समय पर काम पूरा करेंगे जिससे मानसिक रूप से राहत मिलेगी। धन संबंधी मामलों में लाभ होगा और उपहार भी मिल सकता है। दिन जीवन में खुशियाँ लाएगा। यात्रा का भी संयोग बनेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2
मिथुन :- परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा जिससे खुशी होगी। काम में सफलता मिलेगी। व्यापार या नौकरी में कुछ नए मौके मिलेंगे। बढ़ते खर्च और सेहत का ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6
कर्क :- कुछ अधूरे कार्यों को पूरा करने का मौका मिल सकता है। किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। सगे-संबंधियों और मित्रों से मिलने का अवसर रहेगा। उपहार की प्राप्ति हो सकती है, मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। किसी दूर रहने वाले संबंधी से अच्छी खबर मिलेगी।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9
सिंह :- मित्रों और सगे-संबंधियों से मिलने का संयोग बनेगा। यात्रा भी हो सकती है। ससुराल पक्ष से फायदा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग काम में व्यस्त रहेंगे लेकिन काम की सराहना होने से खुशी मिलेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा, साथ ही भावुकता में अधिक खर्च से बचना होगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5
कन्या :- सफलता और खुशियाँ मिलेंगी। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। किसी निकट संबंधी से लाभ और सहयोग मिलेगा। बहुत दिनों से अधूरी कोई इच्छा पूरी होगी। पुराने निवेशों से अच्छा लाभ संभव है। आय के स्रोत में वृद्धि की संभावना है। बिजनेस में अच्छी कमाई होगी।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6
तुला :- कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। नौकरीपेशा लोगों को लाभ का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा सौदा करने का अवसर मिल सकता है। परिवार के लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा। खान-पान संयमित रखना होगा। कामों में तालमेल बनाकर चलना जरूरी होगा।
भाग्यशाली रंग – जरिम कलर, भाग्यशाली अंक – 6
वृश्चिक :- किसी बात से मानसिक तनाव और उलझन का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और आपसी तालमेल चाहते हैं तो बिना पूछे सलाह देने से बचें। छात्रों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। किसी मित्र से सहयोग मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9
धनु :- कार्ययोजना सफल रहेगी। प्रबंधन और नेतृत्व क्षमता का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स से सपोर्ट मिलेगा। घर पर वरिष्ठजनों से स्नेह और सहयोग मिलेगा। निजी संबंधों के लिए दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।
भाग्यशाली रंग – क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक – 3
मकर :- किसी वजह से मानसिक तनाव और उलझन की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग बनाकर चलना होगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखते हुए संयमित खानपान अपनाना होगा। जोखिम वाले काम से बचना होगा, अन्यथा परेशानी होगी।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8
कुंभ :- शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े जातकों की अच्छी कमाई संभव है। सामाजिक कार्यों में सहभागिता रह सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और कमाई में वृद्धि होगी। भाई-बहनों के बीच तालमेल बना रहेगा और उपहार का लेन-देन संभव है।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7
मीन :- किसी मित्र या सगे-संबंधी से मिलकर मन प्रसन्न रहेगा। शाम को सामाजिक गतिविधियों में शामिल होकर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताने का अवसर मिलेगा। कोई अप्रत्याशित लाभ मिल जाने से मन आनंदित रहेगा।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788
-11 अगस्त 2025 का पंचांग-
वारः सोमवार
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: भाद्रपद मास - कृष्ण पक्ष।
तिथि: द्वितीया प्रात: 10:33 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया रहेगी।
चंद्र राशि: कुम्भ राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: शतभिषा नक्षत्र अपराह्न 01:00 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
योगः अतिगंड रात्रि 09:34 बजे तक तत्पश्चात सुकर्मा योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:57 बजे से मध्याह्न 12:50 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 05:48 बजे
सूर्यास्तः सायं 06:59 बजे।
राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः रात्रि 09:38 बजे से कल प्रात: 08:40 बजे तक।
पंचकः चल रहे है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।