आपके सितारेः मंगलवार, 12 अगस्त 2025 का राशिफल
12 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 13 अगस्त, 2025 का पंचांग भी।
मेष: आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। नया निवेश टालें, मौजूदा निवेशों पर ध्यान दें। कारोबार में अड़चनें आ सकती हैं। परिवार या रिश्तेदारों के साथ मतभेद हो सकते हैं। निजी जीवन में भी समस्याएं हो सकती हैं। प्रेम संबंधों पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा।
भाग्यशाली रंग: हल्का लाल | भाग्यशाली अंक: 8
वृषभ: कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन निराश न हों। पुराने अनुभवों से सीख लेकर मन को शांत रखें। मेहनत जारी रखें और जरूरत पड़ने पर मदद भी लें। घर के कामकाज पर ध्यान दें और परिवार के साथ समय बिताएं। बातचीत में सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग: बैगनी | भाग्यशाली अंक: 5
मिथुन: कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और सहकर्मियों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। परिवार और दोस्तों से संबंध मजबूत रहेंगे। नए और रोमांचक कार्य मिलेंगे। लंबी मेहनत का फल मिलेगा। पुराने कार्यों में प्रगति होगी।
भाग्यशाली रंग: सिलेटी | भाग्यशाली अंक: 1
कर्क: हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और खुशियां बढ़ेंगी। कामकाज में धैर्य रखें। पारिवारिक मामलों में बहस से बचें। नौकरीपेशा जातकों के लिए करियर में तरक्की और आय बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होगा और खर्च करने की स्थिति बनेगी। सेहत का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: भूरा | भाग्यशाली अंक: 2
सिंह: चुनौतियों का सामना धैर्य और भरोसे से करें। नया काम सोच-समझकर शुरू करें। जल्दबाजी में फैसले न लें। निजी जीवन में प्रियजनों के साथ समय बिताएं। सेहत का खास ख्याल रखें, हल्की बीमारी की संभावना है।
भाग्यशाली रंग: लाल | भाग्यशाली अंक: 5
कन्या: कार्यों को सही समय पर पूरा करें। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं। खुद पर भरोसा रखें। आंतरिक शांति बनाए रखें और लक्ष्यों पर ध्यान दें। नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा | भाग्यशाली अंक: 3
तुला: सोच सकारात्मक रहेगी। बातचीत की क्षमता बढ़ेगी, जिससे बात आसानी से रख पाएंगे। क्रिएटिव कार्यों के लिए समय शुभ है। विचारों की प्रशंसा होगी। आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक: 7
वृश्चिक: काम में सफलता मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा। बड़ी परेशानी नहीं होगी। खुद पर भरोसा रखें। सेहत का ध्यान रखें और खान-पान में सावधानी बरतें। रिश्तेदारों से शुभ समाचार या उपहार मिल सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। नौकरीपेशा व्यस्त रहेंगे।
भाग्यशाली रंग: बादामी | भाग्यशाली अंक: 6
धनु: कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। लोगों का व्यवहार हैरान कर सकता है। जीवनसाथी का सहयोग जरूरी होगा। काम पर ध्यान दें। कारोबार में धैर्य रखें। पैसों की स्थिति सुधारने के लिए खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। घर के कामों पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला | भाग्यशाली अंक: 7
मकर: अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी और खुशी मिलेगी। अच्छा मूड स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर डालेगा। प्रोजेक्ट में व्यस्त रहेंगे और सफलता मिलेगी। छात्र अच्छे प्रदर्शन करेंगे। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग: धूमल | भाग्यशाली अंक: 10
कुम्भ: काम में असफलता हो सकती है, धैर्य बनाए रखें। सही फैसले लें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। तनाव से दूर रहें। पौष्टिक आहार लें। अच्छे अवसर मिल सकते हैं, सही समय पर उनका लाभ उठाएं। प्रियजनों के साथ समय बिताने से सुकून मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: कत्थई | भाग्यशाली अंक: 18
मीन: मन में उदासी आ सकती है। संयम से काम करें और हालात से सीखें। कारोबार में जल्दबाजी न करें। परिवार में रिश्तों और साथी की भावनाओं को समझें। भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करें।
भाग्यशाली रंग: नारंगी | भाग्यशाली अंक: 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Bottom of Form
-13 अगस्त 2025 का पंचांग-
वारः बुधवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: भाद्रपद मास - कृष्ण पक्ष।
तिथि: चतुर्थी प्रात: 06:35 बजे तक, तत्पश्चात पंचमी कल प्रात: 04:23 बजे तक तत्पश्चात षष्ठी रहेगी।
चंद्र राशि: मीन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र प्रात: 10:32 बजे तक, तत्पश्चात रेवती नक्षत्र रहेगा।
योगः धृति शाम 04:05 बजे तक तत्पश्चात शूल योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 05:49 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:57 बजे।
राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
तीज त्योहार: नाग पंचम।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः चल रहे हैं।
मूल: गण्डमूल प्रात: 10:32 बजे से प्रारम्भ।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।