आपके सितारेः गुरुवार, 04 दिसंबर 2025 का राशिफल

04 दिसम्बर, 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 05 दिसम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Dec 3, 2025 - 22:45
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 04 दिसंबर 2025 का राशिफल

मेष :-

बिजनेस में लाभ मिलेगा, परंतु उतावलेपन में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। बैंकिंग संबंधी कार्य में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। मन में नौकरी परिवर्तन का विचार आ सकता है, परंतु धैर्य और संयम आवश्यक रहेगा।
भाग्यशाली रंग — हल्का लाल | भाग्यशाली अंक — 8

वृषभ :-

कार्यस्थल पर कुछ नई चुनौतियां आ सकती हैं, जिन्हें समझदारी और अनुभव से संभाल लिया जाएगा। किसी विपरीत लिंगी सहकर्मी से विवाद से बचना होगा। बिजनेस में अच्छी कमाई होगी। होटल और कैटरिंग से जुड़े जातकों को लाभ मिलेगा। जीवनसाथी और छोटे भाई–बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग — बैगनी | भाग्यशाली अंक — 5

मिथुन :-

कोई शुभ सूचना मिलने का आनंद मिलेगा। नौकरी में दिन सुचारू रूप से चलेगा। सहकर्मियों और सहयोगियों के साथ तालमेल बना रहेगा। अधिकारी वर्ग से सपोर्ट भी मिल सकता है। कार्य प्रबंधन सधे हुए तरीके से करना होगा, क्योंकि कुछ पारिवारिक कार्यों के लिए समय निकालना पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग — सिलेटी | भाग्यशाली अंक — 1

कर्क :-

कामकाज सुचारू रूप से चलता रहेगा। सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। किसी अटके कार्य को पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी। कोई कार्य निकट संबंधियों के सहयोग से भी पूरा हो सकता है। बिजनेस में दिन बेहतर रहेगा और आय में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग — भूरा | भाग्यशाली अंक — 2

सिंह :-

किसी नई योजना पर कार्य संभव है। ज्वेलरी और होटल कारोबार से जुड़े जातकों को लाभ होगा। किसी अपरिचित व्यक्ति से सहयोग की प्राप्ति संभव। दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। पुराने लेन-देन निपटाने होंगे, इसलिए आय–व्यय में संतुलन आवश्यक रहेगा।
भाग्यशाली रंग — लाल | भाग्यशाली अंक — 5

कन्या :-

आर्थिक लाभ हेतु परिश्रम बढ़ाना होगा। आलस्य लाभ से वंचित कर सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन उन्नत रहेगा। पढ़ने–लिखने में रुचि बनी रहेगी। बिजनेस में अच्छा प्रदर्शन होगा। नौकरी में दिन मिलाजुला रहेगा।
भाग्यशाली रंग — हल्का हरा | भाग्यशाली अंक — 3

तुला :-

काम का दबाव बना रहेगा। कोई पुराना रुका कार्य पूरा हो सकता है। नौकरी में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। अधिकारी नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं, जिसके लिए टीमवर्क पर ध्यान आवश्यक रहेगा। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा।
भाग्यशाली रंग — क्रीम | भाग्यशाली अंक — 7

वृश्चिक :-

भाग्य परिश्रम से बढ़कर लाभ दिलाएगा। नौकरी में प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा। अधिकारियों से सम्मान और प्रोत्साहन मिलेगा। रचनात्मक क्षमता और अनुभव का लाभ मिलेगा। कारोबार में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उधार धन मांगने पर विवाद संभव है।
भाग्यशाली रंग — बादामी | भाग्यशाली अंक — 6

धनु :-

कार्यस्थल पर कार्यभार अधिक रहेगा, परंतु बुद्धि और ऊर्जा का संतुलन चुनौतियों से उबार लेगा। बिजनेस में बड़ी डील प्राप्त हो सकती है। सरकारी टेंडर के प्रयास सफल होंगे। किसी शुभ कार्य में भागीदारी संभव। कमर और पीठ में दर्द महसूस हो सकता है।
भाग्यशाली रंग — हल्का पीला | भाग्यशाली अंक — 7

मकर :-

नौकरी परिवर्तन के प्रयासों में सफलता की संभावना। कोई रुका कार्य बन जाएगा। अधिकारियों से विवाद से बचना आवश्यक। आर्थिक लेन–देन सतर्कता से करना होगा। लालच में कोई निवेश करने से बचाव जरूरी।
भाग्यशाली रंग — धूमल | भाग्यशाली अंक — 10

कुम्भ :-

बजट का ध्यान रखकर कार्य करने की आवश्यकता। नौकरी में दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यभार अधिक रहेगा। किसी सहकर्मी की मदद से लाभ संभव। बिजनेस में तकनीकी समस्या आ सकती है। कर्मचारियों से तालमेल बनाए रखना उचित।
भाग्यशाली रंग — कत्थई | भाग्यशाली अंक — 18

मीन :-

कार्यस्थल पर सफलता के लिए अधिक परिश्रम आवश्यक। कुछ विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना होगा। आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक लागू होंगी। दीर्घकालीन योजनाओं में निवेश लाभ देगा।
भाग्यशाली रंग — नारंगी | भाग्यशाली अंक — 12

- दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-05 दिसंबर 2025 का पंचांग-

वारः शुक्रवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: पौष मास - कृष्ण पक्ष।

तिथि: प्रतिपदा अर्द्धरात्रि 12:55 बजे तक, तत्पश्चात द्वितीया का आरम्भ।

चंद्र राशि: रात्रि 10:15 बजे तक वृषभ, तत्पश्चात मिथुन राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: रोहिणी नक्षत्र प्रातः 11:46 बजे तक, तत्पश्चात मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।

योगः सिद्ध प्रातः 08:08 बजे तक, उपरांत साध्य कल तड़के 03:49 बजे तक, उपरांत शुभ योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:48 बजे से मध्याह्न 12:30 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 06:53 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:25 बजे।

राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

तीज त्योहार: पौष मास प्रारम्भ, रोहिणी व्रत।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor