आपके सितारेः शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 का राशिफल

12 दिसम्बर, 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 13 दिसम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Dec 11, 2025 - 22:57
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 का राशिफल

मेष

लोहा और गृह निर्माण संबंधी वस्तुओं के कारोबार में खूब लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में खर्च के साथ कमाई भी बनी रहेगी। कोई पुराना मित्र या सहकर्मी मदद कर सकता है। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना आवश्यक है। बिजनेस में कर्मचारियों से तालमेल बनाए रखने पर फायदा मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – चमकीला लाल | भाग्यशाली अंक – 7

वृषभ

कार्यस्थल पर विपरीतलिंगी सहकर्मियों और कर्मचारियों से तालमेल बनाकर रखना महत्वपूर्ण रहेगा, विवाद परेशानी बढ़ा सकते हैं। नौकरी में दिन के दूसरे भाग में अचानक आने वाले काम चिंता बढ़ाएंगे। किसी डील की बातचीत किसी मुद्दे पर अटक सकती है, इसलिए हर पक्ष का ध्यान रखते हुए आगे बढ़ना होगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 4

मिथुन

कार्ययोजना पर सक्रिय रहकर काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ेगी, धैर्य से स्थिति संभल जाएगी। शिक्षा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की संभावना है। होटल कारोबार और अकाउंट संबंधी कार्य में भाग्य विशेष सहयोग देगा।
भाग्यशाली रंग – हरा | भाग्यशाली अंक – 3

कर्क

जोखिम वाले काम से दूरी जरूरी है। मन में नकारात्मक भाव बढ़ सकते हैं। कही–सुनी बातों को महत्व न देकर सकारात्मक रहकर कार्य करने से फायदा मिलेगा। क्षमताओं को पहचानकर उन पर कार्य करने से लाभ संभव है। लव लाइफ में तनाव बढ़ने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग – भूरा | भाग्यशाली अंक – 2

सिंह

कार्यस्थल पर उलझन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कोई काम अटकने की स्थिति बनेगी। गलत तरीके से धन लाभ या काम निकालने का प्रयास नुकसानदायक साबित होगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी रहेगी, खर्च बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग – नारंगी | भाग्यशाली अंक – 9

कन्या

अनुभव और कार्यकुशलता से कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। इंश्योरेंस, वाणिज्य और शिक्षण कार्य में बड़ी सफलता का योग है। नौकरी में वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। लोन संबंधी प्रयास सफल रहेंगे। छात्र शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ | भाग्यशाली अंक – 8

तुला

काम में गति आएगी। भाग्य अप्रत्याशित स्रोत से लाभ दिला सकता है। संयम बनाए रखना होगा, कठोर शब्दों से बचना जरूरी है। बिजनेस में लाभ की स्थिति रहेगी, हालांकि खर्च भी बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में सक्रियता बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग – सफेद | भाग्यशाली अंक – 1

वृश्चिक

आर्थिक लाभ मिलेगा, साथ ही अनचाहे खर्च भी बढ़ेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में सभी पहलुओं की जांच के बाद ही निर्णय लेना उचित रहेगा। दिए हुए पैसे वापस मिलने में परेशानी आ सकती है। नौकरी में विपरीतलिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – बैगनी | भाग्यशाली अंक – 6

धनु

पुण्य कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। नौकरी में काम सुचारू चलेगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। प्रबंधन संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। विदेश संबंधी काम में भाग्य विशेष सहयोग देगा। सेहत अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला | भाग्यशाली अंक – 9

मकर

कोई पुरानी समस्या का समाधान होगा। नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। अधिकारियों से नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वस्त्र और शृंगार संबंधी कारोबार में बड़ा अवसर मिलेगा। सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग – मटमेला | भाग्यशाली अंक – 8

कुम्भ

किसी दुविधा और उलझन का समाधान होगा। नौकरी में काम सामान्य रूप से चलेगा और टीम का सपोर्ट मिलेगा। राजनीतिक संपर्क से लाभ संभव है। बिजनेस में दिन का पहला भाग सुस्त रहेगा, लेकिन दूसरे भाग में लाभ की स्थिति बनेगी।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी | भाग्यशाली अंक – 1

मीन

आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है, मन संयमित न रहा तो बजट बिगड़ सकता है। गृह निर्माण और गृह कार्यों पर धन खर्च होगा। बिजनेस में लाभ मिलेगा, धातु कारोबार में विशेष लाभ की संभावना है। परिवार में तालमेल बनाए रखना आवश्यक रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788

-13 दिसंबर 2025 का पंचांग-

वारः शनिवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: पौष मास - कृष्ण पक्ष।
तिथि: नवमी शाम 04:37 बजे तक, तत्पश्चात दशमी का आरम्भ।
चंद्र राशि: कन्या राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: हस्त नक्षत्र कल प्रातः 08:18 बजे तक, तत्पश्चात चित्रा नक्षत्र रहेगा।
योगः आयुष्यमान प्रातः 11:17 बजे तक, उपरांत सौभाग्य योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:52 बजे से मध्याह्न 12:34 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:58 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:27 बजे।
राहूकालः प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज–त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor