आपके सितारेः शनिवार, 13 दिसंबर 2025 का राशिफल

13 दिसम्बर, 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 14 दिसम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Dec 12, 2025 - 22:52
 0
आपके सितारेः शनिवार, 13 दिसंबर 2025 का राशिफल

मेष

विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहने की स्थिति। बैंकिंग से संबंधित काम में लाभ के संकेत। सितारे दर्शाते हैं कि विदेशी क्षेत्रों से जुड़े कार्यों में फायदा संभव। खर्च बजट से बाहर जा सकता है, इसलिए व्यय नियंत्रण आवश्यक। सेहत के मामले में भी ध्यान रखना होगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 8

वृषभ

भाग्य प्रबल समर्थन देगा, कम प्रयास में बड़ी सफलता का योग। गिफ्ट आइटम कारोबार में लाभ। लव लाइफ अत्यंत रोमांटिक, प्रेमी संग समय व्यतीत होने की संभावना। संतान पक्ष से प्रसन्नता। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 11

मिथुन

कार्यक्षेत्र में सहयोग प्राप्त होगा। कार्य योजना अनुसार पूर्ण होंगे। वाहन सुख का योग। बिजली उपकरण व वाहन व्यवसाय से जुड़े जातकों को विशेष लाभ। छोटी या लंबी यात्रा की योजना संभव। जीवनसाथी संग प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 3

कर्क

सहकर्मियों से सहयोग। व्यवसाय में आर्थिक लाभ। साहसिक निर्णयों से फायदा। परिवार में भाइयों का सहयोग। लव लाइफ अनुकूल। सुख-साधनों की प्राप्ति। जीवनसाथी संग तनाव की स्थिति हो तो संवाद से समाधान मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9

सिंह

कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूर्ण प्रतिफल। किसी अपरिचित से सहयोग मिलने की संभावना। नौकरी में कार्य पूर्ण होंगे, किन्तु ऑफिस की राजनीति से दूर रहना आवश्यक। अपने कार्यों पर ही ध्यान केंद्रित करना हितकर।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 1

कन्या

आर्थिक मामलों में अनचाहे खर्च की संभावना। नौकरी में सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में लाभ। नया काम शुरू करने पर भाग्य का समर्थन। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा, मानसिक भटकाव परेशानी दे सकता है।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3

तुला

नौकरी में दिन मिश्रित। कोई कार्य बनते-बनते रुक सकता है जिससे मानसिक दबाव संभव। व्यवसाय में लाभ, विशेषकर रेडीमेड व फैशन से जुड़े जातकों को। परिवारिक जीवन शुभ। पिता व पैतृक पक्ष से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

वृश्चिक

भाग्य विशेष सहयोग देगा। नौकरी में प्रभाव व सम्मान बढ़ेगा। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। व्यवसाय में लाभ। परिवारिक जीवन सुखद। जीवनसाथी संग रोमांटिक समय। लव लाइफ में संबंध और प्रगाढ़।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1

धनु

आर्थिक पक्ष अनुकूल। नौकरी परिवर्तन चाहने वालों को सफलता। सरकारी कार्यों में सिद्धि। परिवारिक जीवन सुखद। किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ का योग। वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 9

मकर

प्रयास से बढ़कर सफलता का योग। अधूरे कार्य पूर्ण होने की स्थिति। नौकरी में प्रभाव व सम्मान। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव संभव। किसी शुभ कार्य में सहभागिता। परिवार में सुख-शांति वातावरण।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 3

कुम्भ

कार्यक्षेत्र में उलझन व तनाव। अधिकारियों से नई जिम्मेदारी संभव। किसी बदलाव से असहजता। कार्य में मन कम लगेगा, मन में विविध विचारों से विचलन। कार्यक्षेत्र में सभी से तालमेल बनाए रखना आवश्यक।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 1

मीन

कार्य अधिक परिश्रम से पूर्ण होगा। लोहा व रसायन कार्य से जुड़े जातकों के लिए लाभकारी समय। धर्म–अध्यात्म की ओर रुझान। मन में अनचाहे विचारों से विचलन संभव। परिवार में जीवनसाथी से सहयोग।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। — मोबाइलः 9893118788

-14 दिसंबर 2025 का पंचांग-

वारः रविवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: पौष मास – कृष्ण पक्ष।
तिथि: दशमी शाम 06:49 बजे तक, तत्पश्चात एकादशी का आरम्भ।

चंद्र राशि: रात्रि 09:41 बजे तक कन्या, तत्पश्चात तुला राशि।
चंद्र नक्षत्र: हस्त नक्षत्र प्रातः 08:18 बजे तक, तत्पश्चात चित्रा नक्षत्र।

योगः सौभाग्य प्रातः 11:45 बजे तक, उपरांत शोभन योग।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:52 बजे से मध्याह्न 12:34 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:59 बजे,
सूर्यास्तः सायं 05:28 बजे।

राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

तीज–त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।

भद्राः प्रातः 05:40 बजे से शाम 06:19 बजे तक।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा।

SP_Singh AURGURU Editor