आपके सितारेः सोमवार, 15 दिसंबर 2025 का राशिफल

15 दिसम्बर, 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 16 दिसम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Dec 14, 2025 - 22:47
 0
आपके सितारेः सोमवार, 15 दिसंबर 2025 का राशिफल

मेष :-
कोई साहसिक निर्णय लेकर लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। नौकरी करने वाले जातकों का दिन सहकर्मियों के साथ मनोरंजक और अनुकूल बीतेगा। कोई सुख-साधन मिलने की खुशी रहेगी। अपने लिए खरीदारी संभव है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं, सेहत में सुधार दिखाई देगा।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1

वृषभ :-
दिन खर्चीला रह सकता है, लेकिन सुख-साधन मिलने की खुशी रहेगी। पार्लर या फैशन वस्त्र के कारोबार से जुड़े लोगों की कमाई में वृद्धि होगी। किसी करीबी संबंधी से मिलने का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी का दूसरा पक्ष कुछ सरप्राइज दे सकता है। वैवाहिक जीवन में नौकरों के साथ प्रेम बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

मिथुन :-
योजना के अनुसार कार्य पूरे होंगे। बिजनेस में लाभ मिलेगा। रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। छोटे भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों की ओर से मन आनंदित रहेगा। रुचिकर भोजन प्राप्त होगा। दिन भर की उथल-पुथल के बाद शाम का समय शांतिपूर्वक बीतेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6

कर्क :-
बिजनेस में लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। कल्पनाओं में खोने की प्रवृत्ति रहेगी, इसलिए यथार्थ में रहकर परिश्रम से स्थिति मजबूत करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9

सिंह :-
दूसरों की बातों में आकर गलत निर्णय हो सकते हैं, अधीरता पर नियंत्रण रखें और संयम से कार्य करें। किराना, पार्लर या फैशन से जुड़े कारोबारियों को विशेष लाभ मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में अनुकूल स्थिति बनेगी। घर की मरम्मत और साज-सज्जा पर खर्च होगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5

कन्या :-
पारिवारिक जीवन में सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में विपरीतलिंगी सहकर्मियों से मदद मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन संभव है। पढ़ाई-लिखाई और शोध विषयों में रुचि बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद से बचना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6

तुला :-
सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। दिन के आरंभ से सक्रियता बनी रहेगी। किसी शुभ कार्य में सहभागिता संभव है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र सुचारू रूप से चलता रहेगा।
भाग्यशाली रंग – केसरी, भाग्यशाली अंक – 6

वृश्चिक :-
कार्य योजना के अनुसार पूरे होंगे। गृहनिर्माण संबंधी वस्तुओं के कारोबार में तेजी रहेगी और कमाई बढ़ेगी। आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। वाहन व सुख-साधनों पर खर्च होगा। बिजली के उपकरणों पर धन व्यय का योग है। वैवाहिक जीवन में तकरार और प्रेम दोनों बने रहेंगे।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9

धनु :-
पारिवारिक जीवन में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों से सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यक्रम में भागीदारी संभव है। बड़े भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। घर की व्यवस्था पर ध्यान रहेगा, जिसमें जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 3

मकर :-
फंसा हुआ धन प्राप्त करने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। लोहा और बिल्डिंग मटेरियल से जुड़े कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। वाहन और सेहत के कारण धन खर्च हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ाने वाला समय रहेगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8

कुंभ :-
सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। शरीर में नरमी के कारण सुस्ती महसूस हो सकती है। आराम की इच्छा रहेगी, लेकिन जिम्मेदारियों के कारण आलस त्यागना होगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र में समय सुखद रहेगा, सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कुछ अनचाहे खर्च भी होंगे।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7

मीन :-
कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। शोध और दर्शन संबंधी विषयों में रुचि बनी रहेगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा, रोमांटिक पल मिलेंगे।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788

Bottom of Form

-16 दिसंबर 2025 का पंचांग-

वारः मंगलवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्षः पौष मास – कृष्ण पक्ष।

तिथि: द्वादशी रात्रि 11:57 बजे तक, तत्पश्चात त्रयोदशी का आरम्भ।

चंद्र राशि: तुला राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: स्वाति नक्षत्र अपराह्न 02:09 बजे तक, तत्पश्चात विशाखा नक्षत्र रहेगा।

योगः अतिगंड अपराह्न 01:23 बजे तक, उपरांत सुकर्मा योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:53 बजे से मध्याह्न 12:35 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः त्रिपुष्कर योग।

सूर्योदयः प्रातः 07:00 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:28 बजे।

राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

तीज-त्योहारः सफला एकादशी पारण, धनु संक्रांति प्रातः 04:27 बजे पर।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor